नोएडा सेक्टर 63 आधी रात गोलियों से तड़तड़ाया, पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर
Last Updated:
UP Police Encounter News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और नोएडा के सेक्टर 63 में पुलिस ने बदमाशों का एनकाउंटर किया. इस दौरान दोनों जगहों से मिलाकर कुल 5 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं. जिसमें से 1 बुलंदशहर से और 4 नोएडा से पकड़े गए हैं.
यूपी पुलिस ने अलग-अलग जिलों में किए कई एनकाउंटर.
UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति लगातार देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा के सेक्टर 63 इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई, इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने दो घायल बदमाशों के साथ उनके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया.
मंदिर में चोरी करने वाले बदमाश का एनकाउंटर
वहीं बुलन्दशहर जिले में मंदिर में चोरी करने की घटना में फरार चल रहे बदमाशों से जहांगीराबाद थाना पुलिस व स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश हिमांशु के पैर में गोली जा लगी. घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 1 तमंचा , कारतूस, 400 ग्राम चांदी, 1 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है.
बदमाश हिमांशु पर 25 मुकदमे दर्ज
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश हिमांशु ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीती 25 मार्च को चामुंडा माता मंदिर अमरगढ़ व 23 अप्रैल सिध्दबाबा मंदिर गांव चंडोक में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार बदमाश हिमांशु पर 25 संगीन मुकदमे दर्ज हैं. बदमाश हिमांशु के अन्य साथियों को पुलिस चोरी के सामान के साथ पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के जसर बम्बे की पुलिया के पास यह मुठभेड़ हुई है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें