आसमान से बरसेगी आग, आगरा-बांदा में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से शुष्क हो चुका है. लू का कहर इस कदर जारी है कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है. मौसम विभाग लोगों को घरों से बाहर ना निकलने के लिए चेतावनी जारी कर रहा है. कई जिलों में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राज का पारा ज्यादा होने की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है. भीषण लू के कारण कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट तक जारी कर दिया गया है.
इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
इसके अलावा सोनभद्र, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, एटा, कांशीरामनगर, महामायानगर, मथुरा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर,अलीगढ़ और गाजियाबाद जिले में हीट वेव और गर्म रातों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
हीट वेव से बचने के लिए क्या करें
हीट वेव से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. प्यास को बिल्कुल भी टाले नहीं. प्यास लगने पर तुरंत पानी पीयें. फुल कपड़ा पहनें. सिर को ढककर बाहर निकलें
घर से निकलने से पहले सावधानी जरूर बरतें.
अगर किसी को लू लग जाए तो क्या करें
लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर तुरंत सूती गीले कपड़े से पोछें एवं चिकित्सक से संपर्क करें
यात्रा करते वक्त हीट वेव से कैसे बचें
यात्रा करते वक्त पहले ये जरुर सोचें की यह यात्रा जरुरी है की नहीं. फिर अगर बाहर जाना हो तो टोपी या सिर पर गमछा रखकर धूप में चलें. आवश्यकतानुसार छाता का भी उपयोग कर सकते हैं. यात्रा के वक्त पीने का पानी साथ लेकर जाएं.
प्रतापगढ़ में गर्मी का कहर
प्रतापगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है. गर्मी के चलते आसमान से आग बरस रही है. दोपहर के पहले ही चौराहो और सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा है. घर से बाहर निकले लोग शिकंजी की दुकानों पर नींबू पानी का सेवन करते नजर आ रहे हैं. हीटवेव को लेकर प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर कहा कि जरूरी कामों से ही घर से लोग निकले. घर से बाहर निकलने पर गमछा से चेहरा ढके. बाहर गर्मी के दौरान नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ का लगातार सेवन करते रहे.
गाजीपुर जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
गाजीपुर में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी है, जिससे जिले में स्थिति गंभीर हो गई है. तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है और छोटे बच्चों के स्कूलों को बंद करने पर भी विचार किया जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, गाजीपुर में हीट वेव लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रही है. जिले में तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से काफी अधिक है. बढ़ते तापमान और हीट वेव के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पानी की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं.