मिर्जापुर की ‘रिवॉल्वर रानी’… हाथ में पिस्टल, बदमाशी का शौक, वायरल वीडियो के बाद निकल गई अकड़
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Mirzapur Viral Video : मिर्जापुर की शिवी राजपूत ‘रिवॉल्वर रानी’ की तर्ज पर अलग भौकाल बना रही थी. हाथ में रिवॉल्वर लेकर एक फिल्मी गाने पर शिवी राजपूत ने वीडियो बनाई. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जो कुछ हुआ वह …और पढ़ें
वायरल रील
हाइलाइट्स
- मिर्जापुर की शिवी राजपूत का वीडियो वायरल हुआ.
- पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और जांच शुरू की.
- शिवी ने सफाई दी कि वीडियो में लाइटर गन का प्रयोग हुआ.
मिर्जापुर : ‘उमर रही जब 16 की, तब चढ़ा शौक बदमाशी का’. ‘मिर्जापुर वालन क अलग इतिहास लिखाई, बात दोस्ती क होइ या दुश्मनी क अलग बात देखाई. ऐसे ही अलग-अलग गानों पर दबंगई भरे रील बनाने वाली लड़की शिवी राजपूत सोशल मीडिया पर वायरल है. हाथ में रिवॉल्वर लेकर एक फिल्मी गाने पर शिवी राजपूत ने वीडियो बनाई. इसको उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. वीडियो सामने आया तो पुलिस ने भी इसका संज्ञान लिया. पुलिस वीडियो बनाने वाली महिला की तलाश में जुटी है. वीडियो वायरल होने के बाद युवती ने सफाई दी है. युवती ने कहा कि वीडियो शूटिंग के दौरान का है.
सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग हैरतअंगेज कारनामे किए जा रहे हैं. कुछ दिनों पहले एक युवती ने ऑटो ड्राइवर के साथ मारपीट करने के बाद रंगदारी भरे गाने के साथ रील अपलोड किया था. वहीं, एक और युवती शिवी राजपूत का रील सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल रील में युवती हाथ में पिस्टल लेकर डांस करते हुए नजर आ रही है.
शिवी राजपूत ने दी सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद शिवी राजपूत ने कहा कि मेरा 11 तारीख को रंगदारी गाने का शूटिंग था. विंढमफॉल में गाने की शूटिंग हुई है. शूटिंग में ही लाइटर गन का प्रयोग किया गया है. कृपया झूठी अफवाहें न फैलाएं. प्रशासन ने पूछताछ की है. हमने सबकुछ बता दिया है. युवती के इंस्ट्राग्राम हैंडल पर 62 हजार फॉलोवर है.
वायरल वीडियो में है लाइटर गन
सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि युवती का एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवती गन का प्रयोग करते हुए नजर आ रही है. जांच में सामने आया है कि युवती लाइटर गन का प्रयोग कर रही है. दोनों गन को बरामद किया गया है. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
Mirzapur,Uttar Pradesh
February 14, 2025, 19:44 IST