दारुल उलूम देवबंद के नीचे शिवलिंग होने का दावा, सांसद इकरा हसन के खिलाफ विरोध

0
दारुल उलूम देवबंद के नीचे शिवलिंग होने का दावा, सांसद इकरा हसन के खिलाफ विरोध


Last Updated:

Saharanpur News: बुधवार को हिंदू रक्षा दल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद इकरा हसन के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. साथ ही देवबंद स्थित दारुल उलूम को लेकर बड़ा दावा भी कर दिया है.

Zoom

सहारनपुर के ललित शर्मा

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर सांसद इकरा हसन के विरुद्ध कार्रवाई और देवबंद स्थित दारुल उलूम की जांच की मांग को लेकर बुधवार को हिंदू रक्षा दल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सांसद के पुलिस के प्रति कथित व्यवहार की आलोचना की और आरोप लगाया कि इससे सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन सकता है.

प्रदर्शन के दौरान ललित शर्मा ने सांसद इकरा हसन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की. उन्होंने यह भी कहा कि सांसद के परिवार से जुड़े मामलों की भी जांच की जानी चाहिए. हिंदू संगठन में सांसद इकरा हसन को लेकर अभद्र भाषा शैली का भी इस्तेमाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि जो महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, वहीं महिलाओं संसद को लेकर आज अपमान कर तार-तार कर रहे हैं.

महिला संसद पर अभद्र टिप्पणी
उन्होंने कहा कि भाषा शैली इतनी खराब की थी कि हर कोई जिला अधिकारी कार्यालय में देखता रह गया. मैं प्रशासनी अमला भी वहां पर मौजूद था, पर किसी ने भी हिंदू संगठन के युवक ओर उसके साथियों को महिला संसद पर अभद्र टिप्पणी करने से नहीं रोका. यहां तक कि महिला सांसद को जिहादी बताया. सवाल के जवाब में हिंदू संगठन से जुड़े ललित से पूछा गया कि इकरा हसन सांसद कश्यप समाज की महिला ओर कश्यप समाज के लोगो के साथ आई थी, उनके साथ काफी लोग जुड़े हैं, जो हिंदू हैं.

देवबंद स्थित दारुल उलूम को लेकर भी दावा
ललित कुमार ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वह लोग हिंदू नहीं हैं, वह लोग उसके ही आदमी हैं, मुस्लिम हैं, हम कश्यप समाज का सम्मान करते हैं. ललित के खिलाफ जमकर अभद्र टिप्पणी करते हुए गालियां भी दीं. दो जिला अधिकारी कार्यालय के गेट पर घंटाभर उन्होंने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. संगठन की ओर से देवबंद स्थित दारुल उलूम को लेकर भी दावा किया गया और उसकी जांच कराने की मांग प्रशासन से की गई. प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने संबंधित मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. सहारनपुर के ललित कुमार ने दावा किया कि 14 फीट नीचे शिवलिंग मिलेगा और अगर शिवलिंग ना मिले, तो मुझे फांसी दे दो.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *