मेष राशि वालों सावधान! आपकी लव लाइफ के लिए आज बड़ा मनहूस दिन, जानिए कैसे?

0
मेष राशि वालों सावधान! आपकी लव लाइफ के लिए आज बड़ा मनहूस दिन, जानिए कैसे?


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 24 May 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल अभी भी आपकी राशि में हैं, जो आपको साहस, शक्ति और ऊर्जा देंगे. चंद्रमा 12वें भाव में रहेंगे जिससे खर्च, मानसिक चिंतन और एकांतवास की भावना जागृत होगी. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आंखों और पैरों में दिक्कत महसूस हो सकती है. रिश्तों में दूरी और गलतफहमी की वजह से शिकायतें बढ़ सकती हैं. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 24 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज धन लाभ का योग बनने जा रहा है. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि नवमी है. नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी है. पक्ष शुक्ल है. आज सूर्योदय 5.26 और सूर्यास्त 7.09 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.59 से 12.47 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी अगर शुभ काम करना चाहते हैं तो कर सकते हैं. लंबे समय तक आपको विशेष फल प्रदान करेगा. अशुभ समय राहुकाल 11.17 से 2.00 तक रहेगा. दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल अभी भी आपकी राशि में हैं, जो आपको साहस शक्ति और ऊर्जा देंगे. चंद्रमा 12वें भाव में रहेंगे. इससे खर्च, मानसिक चिंतन और एकांतवास की भावना जागृत होगी. सूर्य का प्रभाव आपके आत्म बल और आर्थिक निर्णय लेने में मजबूत करेगा, जिससे आर्थिक निर्णय लेने में आपको शक्ति मिलेगी और मजबूती के साथ निर्णय लेते हुए नजर आएंगे.

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि, हल्का तनाव महसूस हो सकता है. नींद की कमी महसूस हो सकती है. आंखों और पैरों में दिक्कत महसूस हो सकती है. आज पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. योग और ध्यान करें. रिश्तों में दूरी और गलतफहमी की वजह से शिकायतें बढ़ सकती हैं. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें. किसी भी मुद्दे पर बहस करने से बचें. आवेग में आकर कुछ भी बोलने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. किसी बात पर बातचीत को लेकर चिंता बढ़ सकती है. बड़ों का सलाह मानें.

इन कामों में फायदा ही फायदा

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी. पैसे के लेन-देन में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है. किसी को उधार देने से बचें. नौकरी और करियर में काम का दबाव बढ़ सकता है. एकाग्रता बनाए रखने की विशेष आवश्यकता है. विदेश या दूर के कामों में लाभ मिलने की उम्मीद है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *