आगरा कॉलेज से बीएससी और वकालत की पढ़ाई किये थे देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह
Last Updated:
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह ने आगरा कॉलेज से पढ़ाई की है. इतिहासकार बताते है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने सन 1923 में आगरा कॉलेज में दाखिला लिया था. उन्होंने इस कॉलेज से विज्ञान विभाग से स्नातक और बाद में वर्ष 1927 में इसी कॉलेज से वकालत की डिग्री हांसिल की थी.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा को एतेहासिक शहर कहा जाता है. जहाँ मुग़लों की लंबे समय तक राजधानी रहा आगरा अलग ही पहचान रखता है. वही अंग्रेजी शासन में भी आगरा की अहम भूमिका रही थी. आगरा एक ऐसा शहर है जहाँ से कई महान लोगों ने जन्म लिया या शिक्षा ग्रहण की है. आज हम आपको भारत के ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने आगरा से अपनी शिक्षा को पुरा किया था.
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह ने आगरा कॉलेज से पढ़ाई की है. इतिहासकार बताते है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने सन 1923 में आगरा कॉलेज में दाखिला लिया था. उन्होंने इस कॉलेज से विज्ञान विभाग से स्नातक और बाद में वर्ष 1927 में इसी कॉलेज से वकालत की डिग्री हांसिल की थी.
चौधरी चरण सिंह किसानो के बने मसीहा
आगरा कॉलेज के इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अनुराग पालीवाल ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जोकि किसानों के मसीहा भी कहे जाते थे. उन्होंने आगरा कॉलेज से ही अपनी शिक्षा को ग्रहण किया था. उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस शहर से उस कॉलेज से पढ़े जहाँ से महान आत्माओं ने शिक्षा ग्रहण कि है और उसी में से एक है किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह.
इतिहासकार ने बताया कि चौधरी चरण सिंह बेहद साधारण किस्म के व्यक्ति थे. उनके कपडे रहन सहन सब आम इंसान कि तरह ही था और यही कारण था कि वह किसानों के सबसे नज़दीकी नेता माने जाते थे. उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा दबे कुचले लोगों को ऊपर लाने की बात कही वह शुरुआत से ही ऐसे लोगों को देख कर परेशान होते थे जिन पर अत्याचार होता था. उन्होंने कहा कि चरण सिंह कि राजनैतिक शुरुआत कांग्रेस से हुई उसके बाद अलग अलग परिस्थियां बनी और वह अलग हुए और बाद में अलग पार्टी से चुनाव लड़ा और विजय हांसिल की.
आगरा कॉलेज से पूर्व प्रधानमंत्री ने वकालत की पढ़ाई की थी
आगरा के वरिष्ठ इतिहासकार प्रो. अनुराग पालीवाल ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने आगरा कॉलेज से वकालत कि पढ़ाई पुरी की थी. उन्होंने बताया कि चौधरी साहब ने आगरा कॉलेज में सन 1923 में एडमिशन लिया था. पहले उन्होंने यहाँ से बैचलर ऑफ़ साइंस कि डिग्री हांसिल की थी. सन 1927 में चौधरी चरण सिंह ने आगरा कॉलेज के LLB डिपार्टमेंट से वकालत की पढ़ाई शुरू की. एल. एल. बी. पुरी होने के बाद उन्होंने गाज़ियाबाद एक वकील के रूप में अपना पंजीकरण कराया था.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें