Live: सोनभद्र में महिला ने लगाई फांसी, बांदा में बीच सड़क पर किन्नरों का तांडव
Last Updated:
UP Aaj Ka Samachar: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और आपराधिक खबरों के जानने में रुचि रखते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए. आपको यहां सूबे की तमाम खबरों के पल-पल के अपडेट्स मिलते रहे…और पढ़ें
यूपी न्यूज लाइव
यूपी समाचार लाइवः उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार ब्रेजा कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद तेज रफ्तार अनियंत्रित कार उछलकर खेत में पलट गई. इस भीषण हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सड़क हादसे में घायल हुए चार में से दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के सोमई गांव के पास यह हादसा हुआ है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में महिला ने लगाई फांसी
सोनभद्र जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर दी जान. घर के अंदर लोहे की पाइप में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला महिला का शव. मृतका की पहचान शकीना उम्र करीब 40 वर्ष पत्नी हामिद के रूप में हुई. आठ वर्षीय बेटे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. चोपन थाना क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी ग्राम पंचायत के गांधी नगर बौलीटोला बस्ती का मामला.
Keshav Prasad Murya News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज दौरा आज
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज दौरा आज. सुबह 11:45 बजे पहुंचेंगे पुलिस लाइन हेलीपैड. दोपहर 12:00 बजे राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में बीबी जीरामजी पर आयोजित पंच सम्मेलन में शिरकत करेंगे. दोपहर 1:10 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. शाम 4:00 बजे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में बतौर और मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे.
Waqf Board News: मोहसिन रजा ने वक्फ बोर्डों में हुई गड़बड़ियों को लेकर की जांच की मांग
पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर वक्फ बोर्डों में हुई अनियमितताओं का मुद्दा उठाया. दोनों वक्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों की जिला स्तर पर SIT जांच और विशेष ऑडिट कराने की मांग रखी. यूपी में पहले 2 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड वक्फ संपत्तियां थीं, जो अब घटकर 1,27,000 रह गई. मोहसिन रजा ने पत्र में लिखा कि पिछली सरकारों में सही ऑडिट न होने से करीब 70 हजार संपत्तियां कागजों से गायब हो गईं या उन पर अवैध कब्जे हो गए.