Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वाले आज न करें ये काम, शनिदेव होंगे नाराज! आपको अचानक मिलेंगे…

0
Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वाले आज न करें ये काम, शनिदेव होंगे नाराज! आपको अचानक मिलेंगे…


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Vrishabh Rashi Horoscope: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 15 फरवरी का दिन वृषभ राशि के जातकों को लव लाइफ में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है.आज छोटी छोटी बातों का आपके पार्टनर से बड़ा विवाद हो…और पढ़ें

X

वृषभ राशि का दैनिक राशिफल

वाराणसी: वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 फरवरी को फाल्गुल कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है. इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस,करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 15 फरवरी का दिन वृषभ राशि के जातकों को लव लाइफ में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है.आज छोटी छोटी बातों का आपके पार्टनर से बड़ा विवाद हो सकता है.इसलिए आप अपने पार्टनर की छोटी मोटी गलतियों को थोड़ा इग्नोर करें.आज के दिन आप अपने पार्टनर को समय देंगे तो आप एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे.

परिवार का मिलेगा साथ
वहीं आज वृषभ राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के योग भी बन रहे है.आज आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि भी बढ़ेगी. इसके अलावा आपकी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर होगी और आपको परिवार का साथ भी मिलेगा.

बॉस का मिलेगा सहयोग
करियर की बात करें, तो वृषभ राशि के जातक का करियर आज चमक सकता है.आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे और आपको आपके बॉस का सहयोग भी मिलेगा.आज आपको अचानक धन भी मिल सकता है.इसके अलावा बिजनेस के लिहाज से भी आज आपका दिन काफी अच्छा होगा.

करें ये उपाय
आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 6 है. आज के दिन आप काले कपड़े भूलकर भी न पहले वरना इससे आपके कुंडली में शनि प्रभावित होगा. जिससे आपके जीवन की मुश्किलें भविष्य में बढ़ सकती है.

homeastro

वृषभ राशि वाले आज न करें ये काम, शनिदेव होंगे नाराज! आपको अचानक मिलेंगे…

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *