720 मिनट में पकड़े गए हत्यारोपी, कानपुर में बीच सड़क पर पिता-पुत्र की हुई थी हत्या
Last Updated:
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर तीनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या के महज दो घंटे के बाद ही दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. जबकि तीसरे आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया.
कानपुर में सड़क पर टकराई बाईक तो पिता-पुत्र को मार डाला.
कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में बीते रविवार को बाइक टकराने पर पिता पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शिव वर्मा और उत्सव अवस्थी को घटना के दो घंटे बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. वहीं तीसरे आरोपी करण वर्मा को देर रात मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को देख करण ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और गोली करण वर्मा के दोनों पैर में जा लगी. पुलिस करण को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर आई, जहां उसका इलाज चल रहा है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें