24 घंटे में 3 पहुंच गए पाताल, बाकी 5 पहुंचे हवालात, बाबा की पुलिस का एक्शन मोड
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड के आरोपित रवि यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, जिसपर 1 लाख रुपये का इनाम था. वहीं अलीगढ़ जिले में पुलिस ने लूट के दुर्दांत दो अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया, जिनपर 50-50 हजार रुपये का इनाम था.
यूपी पुलिस ने किए कई एनकाउंटर
UP Police Encounter News: उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति हर रोज अपनाई जा रही है. बीते 24 घंटे में पुलिस ने कई एनकाउंटर किए हैं, जिसमें तीन बदमाश ढेर हो गए हैं. वहीं कई बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पहला एनकाउंटर पुलिस ने जौनपुर में किया, जिसमें हत्यारोपित रवि यादव ढेर हो गया. रवि पर एक लाख रुपये का इनाम था. बहुचर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड का आरोपित था रवि यादव. खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ मोड़ के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी.
मिर्जापुर में किशोरी की हत्या करने वाले का एनकाउंटर
मिर्जापुर जिले में किशोरी की हत्या में शामिल युवक से पुलिस की मुठभेड. कल पत्थर से हमला कर किशोरी की हुई थी हत्या. प्रेमी के साथ संबंध बनाते समय प्रेमी के दोस्त ने किशोरी के साथ चाहता था संबंध बनाना. किशोरी के मना करने पर युवती दोस्त और प्रेमी ने मिलकर किशोरी की थी हत्या. पड़री थाना क्षेत्र इलाके में हुई मुठभेड़.
लखीमपुर में मोहम्मद शमी, नदीम और शिबू गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है. दो अलग-अलग जगह में मुठभेड़ के दौरान लूट और हत्या के आरोपी मोहम्मद शमी और गोकशी करने के आरोपी नदीम और शिबू को गिरफ्तार किया गया है.
अलीगढ़ में दो बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया
वहीं पिछले एक हफ़्ते में अलीगढ़ के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं से तमंचे के बल पर लूट की एक दर्ज़न से अधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को अलीगढ़ पुलिस ने मार गिराया. SSP नीरज कुमार जादौन के अनुसार दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था. एक बदमाश की पहचान हापुड़ निवासी रजा मोहम्मद के रूप में हुई, जिसपर 40 मुकदमे दर्ज थे. वहीं कोतवाली देहात बुलंदशहर निवासी मुबीन के ऊपर 27 मुकदमे दर्ज थे, जिसमें 18 मुकदमे लूट के शामिल थे. अतरौली थाना इलाके में स्थित आम के बाग में हुई पुलिस मुठभेड़ में दोनों की हुई मौत.
बरेली में गोकश इकराम का एनकाउंटर
वहीं बरेली जिले में पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान गोकश इकराम उर्फ़ हड्डी को गोली लगी. गोकश इकराम गोकशी और पशु चोरी के मामला में वांछित था. इकराम के खिलाफ शाहजहांपुर और बरेली में कई मुकदमे दर्ज हैं. घायल इकराम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. खाना क्योलड़िया के कैलाश नदी इलाके में मुठभेड़ हुई है.
इटावा में पुलिस ने दो बदमाशों को एनकाउंटर में पकड़ा
इटावा जिले में ऑपरेशन क्रैकडाउन. लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया. दोनों अपराधियों को मुठभेड़ में पुलिस की गोली लग गई. दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. कब्जे से 2 अवैध तमंचा 315 बोर, 3 खोखा कारतूस व 4 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल बरामद की गई है. सुमित उर्फ सनकी पहलवान के दाहिनें पैर मे गोली लगी व शक्ति उर्फ तनुष पुत्र प्रेम सिंह के बांये पैर में गोली लगी है. सुमित के खिलाफ 14 ओर शक्ति के खिलाफ 5 अपराधिक मामले दर्ज हैं. इटावा जिले के जसवंत नगर इलाके में कचौरा चौराहे के पास हुई मुठभेड़.
कानपुर में पिता-पुत्र की हत्या मामले में तीसरा आरोपी पकड़ा गया
कानपुर में बाइक टकराने पर पिता पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी शिव वर्मा और उत्सव अवस्थी को घटना के दो घंटे बाद कर लिया गया था गिरफ्तार. तीसरे आरोपी करण वर्मा को देर रात मुठभेड़ में पुलिस ने किया गिरफ्तार. जवाबी कार्रवाई में करण वर्मा के दोनों पैर में लगी गोली. अस्पताल में चल रहा है इलाज. नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार रात 9.30 बजे बाइक टकराने से आरोपियों ने पिता और दो पुत्रों पर चाकुओं से किया था हमला. हमले में पिता शिवनारायण त्रिवेदी और पुत्र शिवम की हो गई थी मौत. घायल पुत्र सत्यम का अस्पताल में चल रहा है इलाज. हमलावरों ने चाकू हेलमेट से किया था हमला. नशे में थे तीनों हमलावर.
शाहजहांपुर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़
शाहजहांपुर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़. मुठभेड़ के दौरान सिपाही परमजीत गोली लगने से घायल. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. बदमाश सियानंद को पैर में गोली लगी. बदमाशों के पास से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद. दोनों बदमाश शराब चोरी के मामले में वांछित थे. शराब की दुकान से शराब चोरी की थी. शराब के 90 पव्वा भी बरामद. थाना रोजा पुलिस की रेलवे ग्राउंड में मुठभेड़ हुई.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें