अंजली शर्मा का कातिल बॉयफ्रेड सुफियान मिल गया, फिर भी अधूरे कई सवाल के जवाब
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में अंजली शर्मा मर्डर मिस्ट्री मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी सुफियान को गिरफ्तार कर लिया है. इसके पहले पुलिस सुफियान की बहन और उसकी मांको जेल भेज चुकी है. लाला लाजपत राय मेडिकल अस्पताल में स्टाफनर्स अंजली शर्मा की हत्या के मामले में दो नए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं. दोनों फुटेज स्वयं मृतका अंजली शर्मा के परिवार ने अपनी खोजबीन में जुटाए हैं.
आपको बता दें फुटेज लोहियानगर में सूफियान के उसी किराए के कमरे के बाहर का है जहां से अंजली की डेडबॉडी को ले जाया गया. एक फुटेज में सूफियान उसकी बहन साजिदा दोनों अंजली की लाश को स्कूटी पर बैठाकर ले जाते दिख रहे हैं. जबकि दूसरी फुटेज भी चौंकाने वाली है जिसमें एक तीसरी महिला सूफियान के घर में आती नजर आ रही है. बड़ा सवाल यह है कि तीसरी महिला कौन है इसका सूफियान से क्या कनेक्शन है और ये महिला अंजली की लाश जाने के बाद सूफियान के कमरे पर क्यों आई? ये सभी अहम सवाल हैं जो इस केस से जुड़ गए हैं.
सीसीटीवि में स्कूटी पर लाश ले जाते दोनों दिखे
महिला कौन है इसकी जांच की जा रही है. वहीं आरोपी सूफियान अभी भी फरार है. पहला फुटेज स्कूटी पर लाश ले जाते दोनों दिखे. ये दोनों फुटेज सूफियान के घर के सामने गली में एक इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे की हैं. इसमें सूफियान का किराए वाला घर वहां होने वाली गतिविधि साफ दिख रही हैं. पहली फुटेज में लोअर, टीशर्ट और दुपट्टा पहनी एक महिला जो साजिदा है वो नजर आ रही है. उसने हेलमेट से चेहरा ढका है वो स्कूटी पर है. साजिदा के स्कूटी से आते ही घर के अंदर से एक युवक लाश को बाहर लेकर आता नजर आ रहा है. युवक सूफियान है. उसके हाथों में जो लाश है वो अंजली बताई जा रही है.
स्कूटी पर लाश रखते देख लेते हैं मोहल्ले वाले
जहां युवक-युवती दोनों किसी तरह स्कूटी संभालते हैं और लाश को स्कूटी पर रखते नजर आ रहे हैं. लाश बार-बार स्कूटी से गिरती है लेकिन साजिदा, सूफियान उसे किसी तरह संभालते हैं. एक स्कूटी चलाता है दूसरा पीछे बैठकर लाश को पकड़ता है. बीच में लाश रखते हैं. इसी बीच आसपास के मोहल्ले वाले ये सारा सीन देखते हुए नजर आ रहे हैं. लाश को इस तरह ले जाते देख मोहल्लेवालों की भीड़ लग जाती है. जैसे ही साजिदा, सूफियान लाश ले जाने लगते हैं तो उसके पैर सड़क पर रगड़ते हैं, ये देखकर पड़ोसी युवक भागकर आते हैं और लाश के पैरों को ठीक से स्कूटी पर एडजेस्ट करते दिख रहे हैं.
सीसीटीवी में जो महिला है वो है सुफियान की बहन
इसके बाद साजिदा, सूफियान लाश लेकर चले जाते हैं. लाश की बेहद बेकद्री होती रही. सीसीटीवी फुटेज में सूफियान के साथ जो महिला है वो उसकी बहन साजिदा है. जो अंजली की लाश को पहले स्कूटी फिर ई-रिक्शा में हेलमेट लगाकर मेडिकल अस्पताल ले गई. वहां इमरजेंसी के बाहर छोड़कर फरार हुई थी. क्योंकि उसी रात जब पुलिस ने साजिदा को सीसीटीवी के आधार पर अरेस्ट किया था तो उसने लोअर, टीशर्ट और दुपट्टा पहना था. उसका हुलिया हूबहू सीसीटीवी वाली महिला से मैच कर रहा था. साजिदा ने अंजली को ई-रिक्शा में लेकर आने और हेलमेट की बात भी कुबूली थी. जबकि युवक सूफियान है.
लाश ले जानें के बाद एक महिला गई थी सुफियान के घर
सूफियान-साजिदा पहले लाश को स्कूटी पर लेकर गए. थोड़ी ही देर बाद सीसीटीवी में एक अन्य महिला सूफियान के घर में जाती दिख रही है. हुलिए से ये महिला किसी अस्पताल की कर्मचारी जैसी नजर आ रही है. उसने कपड़ों के ऊपर कोट पहना हुआ है. जिस तरह नर्स, वॉर्डब्वॉय कोट पहनते हैं ये कोट कुछ उस तरह का लग रहा है. इस फुटेज में दिख रहा है कि अचानक कोट वाली महिला घर पर आती है. दूसरी तरफ से एक युवक जो सूफियान दिख रहा है वो आता है. दोनों में कुछ बातें होती हैं. दोनों इधर-उधर घूमते, बात करते दिख रहे हैं इसके बाद वो कोट वाली महिला जाती दिख रही है.
ये कोट वाली महिला कौन है? कहां से आई? इसका इस केस से क्या कनेक्शन है?
इसकी जांच पुलिस कर रही है. पीड़ित परिवार ने खुद अहम सुबूत तलाशे हैं. ये दोनों ही फुटेज इस केस में अहम सुबूत हो सकते हैं. दोनों ही सुबूत मृतका अंजली शर्मा के बड़े भाई प्रदीप शर्मा और छोटी बहन नेहा शर्मा ने खुद तलाशे हैं. दोनों भाई-बहन स्वयं घटनास्थल पर गए. वहां जाने पर देखा तो सूफियान का मकान खुला पड़ा था. मकान के अंदर न पुलिस की सील थी न किसी का ताला. जिस घर में लाश मिली, जहां अहम सुबूत हो सकते हैं वो खुला पड़ा था. पुलिस ने घर सील तक नहीं किया था. इसके बाद दोनों ने पड़ोसियों से बातचीत की गली में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया. तो सामने की बिल्डिंग के कैमरे में ये सारी फुटेज मिली हैं.
अंजली के परिवार ने लव जेहाद का लगाया आरोप
वही मृतका अंजली शर्मा के परिवार का आरोप है कि अंजली लव जेहाद का शिकार हुई है. इस्लाम न कुबूलने पर सूफियान ने पहले अंजली को अपहरण किया फिर बहन साजिदा के साथ मिलकर उसकी हत्या की है. क्योंकि अंजली ने धर्मांतरण से इंकार कर दिया था. जबकि सूफियान लगातार अंजली पर अपने पहले पति, बच्चे को छोड़कर उसके साथ निकाह करने का दबाव बना रहा था. उसने कहा था कि इस्लाम कुबूल करके मेरी हो जाओ. वहीं पुलिस के अनुसार फिलहाल धर्मांतरण की बात सामने नहीं आई है. अन्य सभी आरोपों की भी जांच पुलिस कर रही है.
केस जांच में जुटी पुलिस
इस केस में पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर सूफियान और बहन साजिदा पर मुकदमा दर्ज किया है. साजिदा और एक अन्य आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. जबकि मुख्य आरोपी सूफियान कोबी का गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर केस की जांच कर रही है.