गिफ्ट के रूप में 20 हजार रुपये, बेटियों की शादी में सरकार का बेहतरीन तोहफा!

0
गिफ्ट के रूप में 20 हजार रुपये, बेटियों की शादी में सरकार का बेहतरीन तोहफा!


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

यूपी सरकार ने गरीब परिवार की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता देने के लिए शादी अनुदान योजना को दोबारा शुरू किया है. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 20,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.

X

गिफ्ट के रूप में 20 हजार रुपये, बेटियों की शादी में सरकार का बेहतरीन तोहफा!

हाइलाइट्स

  • यूपी सरकार ने शादी अनुदान योजना दोबारा शुरू की.
  • पात्र परिवारों को 20,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी.

रामपुर: सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता देने के लिए शादी अनुदान योजना को दोबारा शुरू किया है. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 20,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी, जो सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी.

किसे मिलेगा लाभ

जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि यह योजना उन परिवारों के लिए है जो गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन कर रहे हैं. इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य वर्ग के पात्र परिवारों को लाभ मिलेगा. योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.

आवेदन की शर्तें

आवेदन के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं. शादी के समय पुत्री की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक और वर की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए. शादी की तिथि से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक आवेदन किया जा सकता है. अनुसूचित जाति/जनजाति के आवेदकों को तहसील से जारी ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र का क्रमांक देना अनिवार्य होगा.

ऑनलाइन आवेदन करना होगा

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता को जन-सुविधा केंद्र, साइबर कैफे या निजी इंटरनेट केंद्र से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके अलावा, आवेदन  वेबसाइट पर भी किया जा सकता है. किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

गरीब परिवारों के लिए बनेगा सहारा

यह योजना गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी, क्योंकि कई परिवार बेटियों की शादी का खर्च उठाने में असमर्थ होते हैं. सरकार का यह कदम उनके लिए एक सहारा बनेगा. जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए, ताकि समय पर आर्थिक सहायता मिल सके.

ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

इस योजना से उन गरीब परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा, जो अपनी बेटियों की शादी के लिए धन की कमी के कारण परेशान रहते हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने से यह सरल और पारदर्शी होगी. सरकार इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ पहुंचाना चाहती है.

homeuttar-pradesh

गरीब परिवार की बेटियों की शादी में सरकार करेगी मदद, ऐसे उठाएं इस योजना का लाभ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *