‘सरकार तो हिंदू-मुस्लिम में उलझा रही, काम सपा कर रही’, इकरा हसन का BJP पर हमला

0
‘सरकार तो हिंदू-मुस्लिम में उलझा रही, काम सपा कर रही’, इकरा हसन का BJP पर हमला


Last Updated:

Saharanpur News: समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी के सहारनपुर में 4 पीड़ित बीएलओ के परिवार को सहायता राशि वितरित की गई. इस दौरान सपा नेता इकरा हसन ने भाजपा पर भी हमला बोला और कहा कि जो काम सरकार को करना चाहिए, वो हम कर रहे हैं.

Zoom

इकरा हसन का सत्ता पक्ष पर हमला

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से उन 4 बीएलओ के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई, जिन्होंने अपनी जान गवाई थी. सपा की ओर से उन्हें 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि मदद के रूप में दी गई. इस दौरान सांसद इकरा हसन ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा पीड़ित और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रहती है, चाहे वह किसी भी समाज से जुड़े हों. उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने घर का मुखिया खोया है, उनके दर्द की भरपाई तो नहीं की जा सकती, लेकिन आर्थिक सहायता के जरिए उन्हें दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद जरूर मिल सकती है.

पीड़ित परिवारों की मदद
सांसद इकरा हसन ने भाजपा और सत्ता पक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जो काम सरकार और मुख्यमंत्री का था, वो काम हमने किया. सत्ता पार्टी यानि भाजपा तो आपको और हमें हिंदू-मुस्लिम में लड़ाकर, हमारी आंखों में धुल झोंककर कोई काम नहीं कर रही है. भाजपा तो यह समझती है कि इनका वोट हमें ही मिलेगा, चाहे कुछ करें या ना करें. लेकिन मैं बता दूं कि आपके दुश्मन वे लोग हैं, जो आपकी अनदेखी कर रहे हैं और यह बात आपको खुद समझनी पड़ेगी.

इकरा हसन ने कहा कि जिन घटनाओं में परिवारों को नुकसान हुआ, उन सभी मामलों की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाई. इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहायता राशि भेजकर पीड़ित परिवारों की मदद की पहल की. यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी की संवेदनशीलता और हमदर्दी का प्रतीक है.

मृत बीएलओ के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद
वहीं विधायक आशु मालिक ने बताया कि आज कुल चार पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दी गई. इनमें एक मृत बीएलओ के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई, क्योंकि पूरे प्रदेश में मृत बीएलओ कर्मचारियों के परिवारों को समाजवादी पार्टी की ओर से सहायता दी जा रही है. इसके अलावा तीन अन्य पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई. विधायक आशु मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रही है. प्रदेश में जहां भी कोई बड़ी घटना हुई है, वहां पार्टी ने आगे बढ़कर पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *