मस्जिद या किला? सुंदरकांड करने पहुंचे हिंदू महासभा के नेता, PAC ने रोका
Last Updated:
मलिहाबाद के कसमंडी इलाके में एक पुराने धार्मिक-ऐतिहासिक स्थल है यह मस्जिद और कब्रिस्तान वाली जगह है. जिसको लेकर विवाद तब शुरू हुआ है जब पासी समाज के कुछ संगठनों ने दावा करते हुए कहा कि यह असल में “महाराजा कंस पासी” का किला था और महादेव का मंदिर था, लेकिन समय के साथ उसकी पहचान बदल दी गई और उसकी पहचान मस्जिद और कब्रिस्तान हो गई. अब इसी को लेकर आज हिंदू महासभा के लोग वहां पूजा करने पहुंचे हैं. इस पूरे विवाद की पल-पल की अपडेट लेने के लिए जुड़े रहे इस लाइव ब्लॉग के साथ.
लखनऊ: मलिहाबाद कसमंडी में मस्जिद-किला विवाद का मामला धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. विवादित स्थल पर हिंदू महासभा के नेता कार्यकर्ता पहुंचे हैं. शिशिर चतुर्वेदी समेत कई लोग विवादित स्थल पर पूजा करने के लिए पहुंच गए हैं. विवादित स्थल पर मौजूदा पुलिस-PAC ने हिंदू महासभा के नेता और कार्यकर्ताओं को रोका है. सूरज पासी, योगेश पासी समेत कई लोग पहले ही हाउस अरेस्ट किये गए है. पुलिस ने विवादित स्थल पर सुंदर कांड पढ़ने की इजाजत नहीं दी है.
पुलिस सीसीटीवी से कड़ी निगरानी कर रही है. वहीं पासी समाज ने सुंदरकांड करने का ऐलान किया है. मगर पुलिस ने उन्हें जब आगे नहीं जाने दिया तो पूजा का थाल लेकर हिंदू महासभा के लोग वहीं बैठ गए है. बकरीद से पहले कसमंडी में विवाद शुरू हो गया है. बड़े मंगल पर पासी समुदाय के सुंदरकांड पढ़ने के ऐलान के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है. कसमंडी के विवादित स्थल पर पुलिस फ़ोर्स मौजूद है. अराजक तत्त्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है.
हिंदू महासभा को विवादित जगह जाने नहीं दिया गया पुलिस ने इन्हें रोक दिया उसके बाद सांकेतिक पूजा की गई. धूपबत्ती और आरती की गई. मौके पर शांति है. हिंदू महासभा के मुताबिक क़ानूनी रूप से फिर आयेंगे.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें