बाप रे बाप… 31 लाख रुपए का भैंसा! जिनमें भी देखा, मुंह खुला रह गया, क्यों?
Last Updated:
Hapur News: देश में अलग-अलग वैरायटी के कई भैंसा हैं, जिसे देख लोग हैरत में पड़ जाते हैं. उन्हीं में से एक है हापुड़ का भैंसा , जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग बाजार पहुंच रहे हैं. अपनी ऊंची कीमत, शानदार कद-काठी और खास खानपान के चलते यह भैंसा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है.
असौड़ा पशु बाजार में अनोखा भैंसा
हापुड़: भैंसा तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन इन दिनों हापुड़ का एक भैंसा सभी को हैरान कर दे रहा है. ईद से पहले हापुड़ के असौड़ा पशु बाजार में एक विशालकाय भैंसा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस भैंसे की कीमत करीब 31 लाख रुपए बताई जा रही है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग बाजार पहुंच रहे हैं. अपनी ऊंची कीमत, शानदार कद-काठी और खास खानपान के चलते यह भैंसा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है.
भैंसा मालिक आमिर ने बताया कि इस भैंसे की देखभाल बेहद खास तरीके से की जाती है. उन्होंने बताया कि भैंसे को रोजाना करीब 10 लीटर दूध पिलाया जाता है. इसके अलावा उसे 2 किलो देसी घी भी खिलाया जाता है, जिससे उसकी ताकत और सेहत बेहतर बनी रहे. इतना ही नहीं, भैंसे को नियमित रूप से ड्राई फ्रूट भी दिए जाते हैं, ताकि उसकी फिटनेस और चमक बरकरार रहे.
देखभाल में हर महीने अच्छा-खासा खर्च
आमिर के मुताबिक, भैंसे की देखभाल में हर महीने अच्छा-खासा खर्च आता है, लेकिन उसकी सेहत और मजबूती को देखते हुए वह किसी तरह की कमी नहीं छोड़ते. भैंसे की लंबाई और विशाल शरीर लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है. बाजार में आने वाले लोग न सिर्फ इसे देखने पहुंच रहे हैं, बल्कि इसके साथ तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं.
देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे लोग
ईद के मद्देनजर असौड़ा पशु बाजार में बड़ी संख्या में पशु बिक्री के लिए लाए जा रहे हैं, लेकिन 31 लाख रुपए कीमत वाला यह भैंसा लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है. बाजार में इसकी ऊंची कीमत को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल, यह विशालकाय भैंसा पशु बाजार में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है और लोग इसे देखने के लिए खास तौर पर पहुंच रहे हैं.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.