युवक के नहीं मिले उधार रुपए तो चढ़ गया टावर, देख सहम गई पुलिस

0
युवक के नहीं मिले उधार रुपए तो चढ़ गया टावर, देख सहम गई पुलिस


Last Updated:

Sitapur Latest News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स उस वक्त टावर पर चढ़ गया, जब उसके उधार के रुपए नहीं मिले. आइए जानता हूं पूरा मामला.

Zoom

टावर पर चढ़ा युवक.

सीतापुर: उत्तर प्रदेश से इन दिनों हर रोज टावर पर चढ़ने की वीडियो सामने आ रही है. कभी कोई प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ जाता है, तो कभी कोई किसी अन्य मुद्दे को लेकर. एक ऐसा ही मामला अब यूपी के सीतापुर से सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. एक युवक टावर पर सिर्फ इसलिए चढ़ गया क्योंकि उसके उधार रुपए नहीं मिल रहे थे. जिसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडीया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए विस्तार से पूरा मामला जानते हैं.

युवक के 10 हजार रुपए किसी शख्स पर उधार थे, जो काफी प्रयास के बाद भी उसे वापस न मिल सके तो वह युवक आज मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर पर चढ़कर युवक ने वीडियो बनाया जो वायरल हो गया. ग्रामीणों ने युवक के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उधार पैसे लेने वाले आरोपी को मौके पर बुलाया. वहीं युवक ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया. पुलिस द्वारा रुपए दिलवाए जाने के आश्वासन पर युवक टावर से उतरा. मामला थानगांव थाना क्षेत्र का है.

एक ऐसा ही मामला आज मऊ से सामने आया था, जहां एक युवती टावर पर सिर्फ इसलिए चढ़ गई क्योंकि उसके घरवाले उसके प्रेमी से उसकी शादी नहीं करा रहे थे. तो वहीं गोरखपुर में पत्नी के ससुराल न जाने से युवक इतना ज्यादा नाराज हो गया कि वह आज दोपहर को  कस्बे में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया. घंटों यह हंगामा चलता रहा बाद में पुलिस, सास और पत्नी के समझाने पर युवक नीचे उतरकर आया. इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *