दिल्ली-मेरठ जाने वालों के लिए खुशखबरी, सहारनपुर के इस फाटक पर बन रहा पुल
Last Updated:
Ground report: यूपी के सहारनपुर में रहने वाले लोगों को अब मेरठ या दिल्ली जाने में आसानी होगी. सहारनपुर के नागल रोड पर दिन में 50 हजार से अधिक छोटे-बड़े गुजरते हैं. अक्सर रेल फाटक बंद होने के कारण इनको काफी परेशानी होती रही है.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के लोगों को जल्द एक बड़ी राहत मिलने वाली है. सहारनपुर के टपरी, नागल रोड पर पड़ने वाले रेलवे फाटक पर पुल बनना शुरू हो चुका है. इससे नागल रोड से होकर मुजफ्फरनगर और मेरठ, दिल्ली की ओर आने-जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी. सहारनपुर के नागल रोड पर दिन में 50 हजार से अधिक छोटे-बड़े गुजरते हैं. अक्सर रेल फाटक बंद होने के कारण इनको काफी परेशानी होती रही है.
इस पुल का निर्माण लगभग 36 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है. जबकि टू लाइन पुल की चौड़ाई 7.5 मीटर जबकि लंबाई 640 मीटर होगी. जबकि इससे पहले पेपर मिल रोड पर 220 केवी बिजली घर से आगे रेलवे लाइन पर पुल के निर्माण के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली थी. पुल से उतारने के बाद टपरी नागल रोड पर रुड़की टपरी रेल लाइन फाटक पड़ता है.
इन जिलों के सफर में सुविधा
कई बार फाटक बंद होने के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है और टपरी रेलवे स्टेशन से गाड़ी पकड़ने वाले यात्रियों की कई बार ट्रेन छूट जाती है. इतना ही नहीं, सहारनपुर से नागल होते हुए देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले लोगों को भी जाम में फंसने से बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है. इस पुल के निर्माण से दिल्ली, मुजफ्फरनगर, मेरठ के लोगों को शहर में आने में बहुत सुविधा हो जाएगी.
आसपास के गांवों के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
टपरी फाटक पर बनने वाले पुल से लगभग 20 से अधिक आसपास के गांव के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. इस पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से किया जा रहा है. जबकि इस पुल को बनने में रेलवे के हिस्से की लागत लगभग 14 करोड़ आएगी, जबकि सेतु निगम की लागत लगभग साढ़े 22 करोड़ रुपए आएगी. इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुए लगभग एक वर्ष हो चुका है और लगभग 6 महीने बाद यह पुल पूरे तरीके से बनकर तैयार हो जाएगा.
पुल के बनने से आसपास के गांव सहित दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से आने वाले लोगों को बिना जाम के ही सहारनपुर शहर में सीधे एंट्री मिलेगी, जबकि सहारनपुर शहर से जाने वाले लोगों को भी घंटो जाम में नहीं फंसना पड़ेगा और वह आसानी से दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद तक का सफर कर सकेंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.