यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम, 2 हफ्ते में 4 बार बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में आज का ताजा रेट
Last Updated:
UP Petrol Diesel Price 27 May: उत्तर प्रदेश में ईंधन की कीमतों ने आम आदमी की जेब पर असर डाला है. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दामों में जारी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आज 27 मई 2026 को प्रदेश में पेट्रोल की औसत कीमत लगभग 102 से 103 रुपये प्रति लीटर के बीच चल रहा है. डीजल की औसत कीमत करीब 95 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है. आइए जानते हैं आपके शहर में क्या दाम चल रहे है.
यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम
UP Petrol Diesel Price: उत्तर प्रदेश समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जिसका असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है. ईंधन महंगा होने से न सिर्फ रोजमर्रा का सफर खर्च बढ़ा है, बल्कि परिवहन लागत बढ़ने के कारण खाने-पीने की चीजों और जरूरी सामानों की कीमतों पर भी असर पड़ने लगा है, जिससे आम नागरिकों की चिंता बढ़ गई है.
पिछले दो हफ्तों में चार बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद आम लोगों में अब रोज कीमत बढ़ने की आशंका बनी हुई है. हालांकि बुधवार 27 मई को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल ने सुबह 6 बजे जारी अपडेट में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. सीएनजी की कीमतें भी स्थिर रहीं, जबकि कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी हुई है. जिससे फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत मिली है.
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
- जिला पेट्रोल डीजल
मुरादाबाद 102.38 95.83
गाजियाबाद 101.73 95.36
गोंडा 102.6 95.56
महराजगंज 101.62 96.17
अयोध्या 102.29 95.78
लखीमपुर 102.16 95.50
रामपुर 102.31 95.78
मेरठ 101.71 95.54
रायबरेली 102.06 95.54
चंदौली 99.33 95.33
चित्रकूट 102.84 96.23
सहारनपुर 102.54 95.66
About the Author

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें