6 को मथुरा पहुंचेगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति मोटरसाइकिल यात्रा

0
6 को मथुरा पहुंचेगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति मोटरसाइकिल यात्रा


Last Updated:

मोटरसाइकिल यात्रा छह जून को मथुरा करीब साढ़े दस बजे यमुना पुल पहुंचेगी. इसमें सात राज्यों के लोग शामिल होंगे. यमुना पुल पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा. यहां से स्थानीय कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हो जाएंगे.

Zoom

महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने राजीव कुमार सिंह से मुलाकात की.

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के समर्थन में बुलंदशहर से निकाली जा रही मोटरसाइकिल यात्रा छह जून को मथुरा पहुंचेगी. यात्रा के रूट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के हिन्दू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने राजीव कुमार सिंह से मुलाकात की.

महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि यात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे यमुना पुल पहुंचेगी. इसमें सात राज्यों के लोग शामिल होंगे. यमुना पुल पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा. यहां से स्थानीय कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हो जाएंगे. एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे.

विचपुरी तिराहे से मथुरा जिले में करेगी प्रवेश
यात्रा विचपुरी गांव तिराहे से मथुरा जिले में प्रवेश करेगी. इसके बाद यात्रा राया कस्बा होते हुए लक्ष्मी नगर पहुंचेगी और वहां से यमुना पुल आएगी. यात्रा का रूट कृष्णापुरी तिराहा, होलीगेट, डैंपियर नगर, स्टेट बैंक चौराहा और नया बस स्टैंड रखा गया है. अगर कहीं ट्रैफिक की समस्या हुई तो यात्रा को महोली रोड से निकाला जाएगा. अन्यथा यात्रा भूतेश्वर, कृष्णानगर और गोवर्धन चौराहे से होते हुए जय गुरुदेव मंदिर पहुंचेगी.

केडीएस इंटरनेशनल स्कूल में होगी जनसभा
जय गुरुदेव मंदिर से यात्रा सलेमपुर रोड स्थित केडीएस इंटरनेशनल स्कूल पहुंचेगी. यहां जनसभा का आयोजन किया जाएगा. जनसभा में वृंदावन सहित अन्य धार्मिक क्षेत्रों के संत-महात्मा शामिल होंगे. सभा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *