सहारनपुर से पाकिस्तानी गैंगस्टर के लिए काम करने वाले गिरफ्तार, कर क्या रहे थे?
Last Updated:
UP News : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट भारत के युवाओं को अपने आतंकी नेटवर्क से जोड़ने में जुटे हैं. इसी क्रम में, सहारनपुर के महकाब, शाहरुख, मुजफ्फरनगर के गगनदीप सिंह उर्फ गुरी सिंह और हरिद्वार के मुशर्रफ को अपने साथ जोड़ा. चारों आरोपी सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क में थे. जांच एजेंसियों को इनके खिलाफ आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने के भी सबूत मिले हैं.
मामले की जानकारी देते हुए एडीजी कानून-व्यवस्था, अमिताभ यश. (इनसेट में)
लखनऊ. यूपी से बड़ी खबर समाने आ रही है. यूपी एटीएस और एसटीएफ ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े सहारनपुर के महकाब, शाहरुख, मुजफ्फरनगर के गगनदीप सिंह उर्फ गुरी सिंह और हरिद्वार के मुशर्रफ को पकड़ा गया है. चारों आरोपी सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े थे. आरोपियों ने संवेदनशील स्थलों, अस्पतालों, अहम ठिकानों की रेकी कर हैंडलर को जानकारी भेजी थी. इसके अलावा, दूसरे युवाओं को आतंकी और स्लीपर सेल नेटवर्क से जोड़ रहे थे. जांच एजेंसियों को आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने के भी सबूत मिले हैं.
नोएडा में मिले महकाब और गगनदीप
कहा जा रहा है कि महकाब और गगनदीप मार्च में नोएडा में मिले थे. दोनों आतंकी वारदात के लिए असलहे जुटाने के लिए मिले थे. लखनऊ के एटीएस थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट भारत के युवाओं को अपने आतंकी नेटवर्क से जोड़ने में जुटे हैं. चारों आरोपियों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर एटीएस कोर्ट लखनऊ में पेश किया गया. कोर्ट ने चारों को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है.
देश-विरोधी साजिश पर कड़ा प्रहार….और क्या बोली यूपी पुलिस
इस बारे में यूपी पुलिस ने X लिखा, ‘डिजिटल प्लेटफॉर्म से चल रही देश-विरोधी साजिश पर उत्तर प्रदेश पुलिस का कड़ा प्रहार. UP ATS और UP STF को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल को ध्वस्त करने में एक और महत्त्वपूर्ण सफलता मिली है. दिनांक 26.05.2026 को यूपी एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त जांच के उपरांत यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े चार अभियुक्तों महकाब निवासी सहारनपुर, गगनदीप उर्फ गुरी सिंह निवासी मुजफ्फरनगर, शाहरुख निवासी सहारनपुर और मुशर्रफ निवासी हरिद्वार को सहारनपुर से गिरफ्तार किया. प्रारंभिक जांच में अभियुक्तों के सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में होने का पता चला है. आरोपी के खिलाफ संवेदनशील स्थलों की रेकी, युवाओं को जोड़ने और आतंकी/विध्वंसक गतिविधियों की साजिश में शामिल होने के तथ्य सामने आए हैं. इस संबंध में थाना, एटीएस लखनऊ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
About the Author

प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें