यूपी पुलिस SI भर्ती की DV और PST डेट घोषित, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

0
यूपी पुलिस SI भर्ती की DV और PST डेट घोषित, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड


Last Updated:

UP Police SI DV PST Dates: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के अगले चरण की तारीखें घोषित कर दी हैं. डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण 15 जून से शुरू होगा. भर्ती अभियान के जरिए कुल 4543 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

Zoom

UP Police SI DV PST Dates: डीवी और PST के लिए बोर्ड ने एक दिन रिजर्व रखा है.

UP Police SI DV, PST Dates: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के अगले चरण की घोषणा कर दी है. अगले चरण में होने वाले डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए योग्य उम्मीदवारों के लिए

यह परीक्षण 15 जून से राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू होने जा रही है. इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस के अलग-अलग विभागों में कुल 4543 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

रिजर्व डे का भी इंतजाम

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और PST का आयोजन 15 और 16 जून को किया जाएगा. हालांकि बोर्ड ने 17 जून को भी रिजर्व डे के तौर पर रखा है. ताकि उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है या अन्य प्रशासनिक आवश्यकता पड़ती है, तो प्रक्रिया केा बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से पूरा किया जा सके.

14 और 15 मार्च को हुई थी परीक्षा

एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को किया गया था. जिसका रिजल्ट हाल ही में 7 मई 2026 को घोषित किया गया था. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही इस शारीरिक मानक और दस्तावेज जांच परीक्षण में शामिल होने के हकदार होंगे.

शारीरिक मापदंड क्या है?

शारीरिक मानक परीक्षण (PST) सिर्फ क्वालिफाइंग है. लेकिन इसमें निर्धारित मानकों को पूरा करना जरूरी है.

  • सामान्य वर्ग/ओबीसी/एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और छाती बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाने के बाद 84 सेमी होना चाहिए.
  • एसटी वर्ग के पुरुष वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई न्यूनतम 160 सेमी और छाती बिना फुलाए 77 सेमी व फुलाने के बाद 82 सेमी अनिवार्य है.
  • महिला उम्मीदवारों (सामान्य/ओबीसी/एससी) के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी और वजन कम से कम 40 किग्रा होना चाहिए.
  • एसटी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी और न्यूनतम वजन 40 किग्रा है.

About the Author

authorimg

Praveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *