यूपी में पेट्रोल-डीजल का झटका, 14 दिन में 8 रुपये तक बढ़े दाम, जानें आज का ताजा रेट
Last Updated:
UP Petrol Diesel Price 28 May: उत्तर प्रदेश में 14 मई के आसपास जहां पेट्रोल का औसत रेट करीब 94.40 से 96.99 रुपये प्रति लीटर था, वहीं 25–28 मई तक यह बढ़कर करीब 101 से 102 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया. इसी तरह डीजल की कीमतें लगभग 88 से 90 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92 से 95 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई.
यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम
UP Petrol Diesel Price: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें आम आदमी की जेब पर लगातार असर डाल रही है. बीते दो हफ्तों में ईंधन के दामों में कई बार बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे रोजमर्रा के खर्चों पर दबाव बढ़ा है. परिवहन महंगा होने के साथ-साथ खाद्य पदार्थों और जरूरी सामानों की कीमतों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है.
पिछले लगभग 14 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतों में करीब 7 से 8 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि डीजल के दाम भी लगभग 6 से 7 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े है. लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में पेट्रोल 101 से 102 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92 से 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया है. जिससे नौकरीपेशा, किसान, छोटे कारोबारियों और रोज वाहन चलाने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है.
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
- जिला पेट्रोल डीजल
अयोध्या 102.29 95.78
वाराणसी 102.47 95.95
मुरादाबाद 102.38 95.83
रामपुर 102.30 95.78
मेरठ 101.78 95.21
चंदौली 101.82 95.33
सहारनपुर 102.54 95.66
मऊ 102.54 95.97
लखीमपुर 102.50 95.70
गोंडा 102.06 95.65
चित्रकूट 103.84 95.50
कानपुर 101.56 95.06
ग्रेटर नोएडा 102.10 96.73
बलिया 103.34 96.69
सुल्तानपुर 102.35 96.65
गाजियाबाद 102.10 95.58
रायबरेली 102.06 95.54
महराजगंज 102.13 96.10
आजमगढ़ 102.62 96.04
गाजीपुर 103.18 96.56
झांसी 101.13 95.04
About the Author

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें