पति-पत्नी के तैयार नूडल्स ने पूरे शहर में मचा दी धूम! बहराइच में बढ़ रही मांग

0
पति-पत्नी के तैयार नूडल्स ने पूरे शहर में मचा दी धूम! बहराइच में बढ़ रही मांग


Last Updated:

Bahraich News: नूडल्स लोगों की पसंद बन चुकी है और लोग उसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं. इन्हीं सब समस्याओं को दूर करने के लिए और आत्मनिर्भर की राह में आगे बढ़ाने के लिए बहराइच जिले की रहने वाली शीला देवी ने अपने पति के साथ मिलकर नूडल्स का बिजनेस शुरू कर दिया. अब जिले में खूब हो रही है मांग और डिमांड.

बहराइच: बदलते वक्त के साथ-साथ नुडल्स अब पूरे भारत में लोकप्रिय फास्फूड बनता जा रहा है, लेकिन बाहर बाजार से नूडल्स खरीदते समय दुकानदार हो या फिर घर की महिलाएं, उनके मन में एक प्रश्न उड़ता है. क्या यह नूडल्स शुद्ध है, सही तरीके से बनाया गया या नहीं, इन्हीं सब समस्याओं को दूर करने के लिए और आत्मनिर्भर की राह में आगे बढ़ाने के लिए बहराइच जिले की रहने वाली शीला देवी ने अपने पति के साथ मिलकर नूडल्स का बिजनेस शुरू कर दिया. अब जिले में खूब हो रही है मांग और डिमांड.

शुरू कर दिया घर से ही काम
बहराइच जिले के छोटे से गांव भंगहा में रहने वाली शीला देवी न सिर्फ अपने गांव के लिए, बल्कि जिले के लिए एक मिसाल बनकर उभरी है. रोजगार को लेकर काफी परेशान थी, घर का खाना खर्च चलाने के लिए पति-पत्नी को मिलकर मजदूरी करना पड़ रहा था. ऐसे में कई कठिनाइयां भी सामने आ रही थी. तब शीला देवी को समूह के बारे में जानकारी मिली और फिर उसमें जुड़कर लोन लिया और फिर शुरू कर दिया नूडल्स बनाने का काम. जिस नूडल्स बनाने वाली मशीन को इन्होंने लगभग 1 लाख रुपए में खरीदा.

जेंट्स मशीन से नूडल्स करती हैं तैयार
शीला देवी ने यह भी बताया कि नूडल्स बनाने, पैकिंग करने में हमारे पति और समूह की अन्य महिलाएं मदद करती हैं. जेंट्स मशीन को चलते हैं और महिलाएं उनमें मैदा डालकर नूडल्स तैयार करती हैं और फिर पैकिंग करती हैं. मार्केट में सुखे नूडल्स की ज्यादा डिमांड होती है, इसलिए अब शीला देवी सुखा नूडल्स बनाकर सप्लाई करती हैं, जिसकी 500 ग्राम की पैकिंग मात्र 25 रुपए में और 1 किलो की मात्रा 50 रुपए में उपलब्ध है.

अब इसकी मांग इतनी बढ़ गई है कि बहराइच जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिला बाराबंकी समेत कई जगह पर भी इसकी सप्लाई हो रही है. एक दिन में शीला देवी 15000 से 20000 पैकिंग यानि आधा से 1 किलो की बड़े आराम से निकालकर पैक कर देती हैं और महीने की कमाई हजारों बड़े आराम से हो जाती हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *