Live: गाजियाबाद में सूर्या की हत्या से पहले का CCTV फुटेज, घेर कर खड़े थे सभी
Last Updated:
Ghaziabad Khoda Murder Live: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के दिन घर बुलाकर एक हिंदू लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या से ठीक पहले का एक वीडियो भी अब सामने आया है. इस वीडियो में सभी आरो…और पढ़ें
गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में बकरीद पर हिंदू लड़के की हत्या
गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में हिन्दू लड़के सूर्या चौहान की हत्या से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि बकरीद के दिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आरोपियों की सूर्या से बहस हो रही है. कई लड़के उसे घेरे खड़े हैं. इसी के बाद सूर्या की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई.
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन रंग को लेकर हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी. अब ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के खोड़ा इलाके से सामने आया है. बकरीद के दिन हिन्दू लड़के को घर बुलाकर उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना सामने आने के बाद से ही हिंदू संगठनों का आक्रोश चरम पर है. हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है.
मृतक सूर्य की मां के मुताबिक असद नाम के लड़के ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर बकरीद के दिन घर बुलाया था. अरशद ने सूर्या से पूछा कि क्या उसने कभी बकरे को हलाल होते हुए देखा है. ‘नहीं’ कहने पर बच्चे पर चाकू से वार कर दिया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है. घटना से स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है. हालात देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. खोड़ा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पीड़ित मां ने इंसाफ की मांग की है.
सूर्या अपने परिवार के साथ खोड़ा के नवनीत विहार कॉलोनी में रहता था. वह 11वीं का छात्र था. भाई यश ने बताया कि असद ने सूर्य को घर बुलाया था. उसके साथ आयुष और विक्की भी थे. घर बुलाकर उस पर चाकुओं से हमला किया गया. दोस्त विक्की ने बताया कि गुरुवार को असद ने उन्हें बकरीद पर घर बुलाया था. घर पहुंचने पर उसने सूर्या से पूछा कि क्या उसने बकरा हलाल होते देखा है. नहीं कहने पर उसने कहा कि आओ दिखाता हूं. जब सूर्या ने जाने से इनकार किया तो अरशद उसे गलियां देने लगा. जब सूर्या ने गली का विरोध किया तो उसने उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए. भाई यश ने बताया कि जैसे ही जानकारी हुई हम सूर्या को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.
Ghaziabad Hindu Boy Murder: बकरीद पर सूर्या की हत्या से पहले का CCTV फुटेज आया सामने
Ghaziabad Hindu Boy Murder: गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के दिन घर बुलाकर हिंदू लड़के सूर्या की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह फुटेज हत्या से ठीक पहले का बताया जा रहा है. वीडियो में कई लड़के सूर्या को घेरे खड़े हैं.
Ghaziabad Hindu Boy Murder: पुलिस ने आरोपिओं को पकड़ने के लिए बनाई तीन टीमें
Ghaziabad Hindu Boy Murder: गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में हिंदू लड़के सूर्या की हत्या मामले में अब पुलिस एक्शन मोड में हैं. आरोपियों को पकड़न के लिए पुलिस ने तीन अलग अलग टीमें भी गठित कर दी गई. इस बीच करीब आधा दर्ज लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. वहीं मृतक की मां और प्रत्यक्षदर्शी दोस्त के मुताबिक पूर्व में भी दोनों की लड़ाई हुई थी और बकरीद वाले दिन अशद ने सूर्या को चाकू घोंप दिया. मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. वो अपने लिए न्याय की गुहार लगा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तकरीबन आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें मुख्य आरोपी असद भी शामिल है.
Khoda Surya Chauhan Murder: खोदा हत्याकांड पर VHP के विनोद बंसल ने कहा- कट्टरपंथी इस्लाम का वीभत्स चेहरा फिर बेनकाब
Khoda Surya Chauhan Murder: गाजियाबाद के खोड़ा में हिंदू लड़के सूर्या चौहान की हत्या पर विहिप के विनोद बंसल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “”बकरा हलाल होते देखा है?” बोलकर मुस्लिम दोस्तों ने नाबालिग सूर्या चौहान को ईद पर बुला कर चाकुओं से गोदकर हलाल कर डाला. गाजियाबाद की खोड़ा पुलिस ने असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत अन्य जिहादियों पर तो कार्यवाही प्रारंभ कर दी है, किंतु, प्रश्न उठता है कि इस 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की बकरीद पर उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों द्वारा चाकुओं से गोदकर की गई नृशंस हत्या क्या उस कथित ‘भाईचारे’, ‘शांति के मजहब’ ‘गंगा जमुनी तहजीब’ और ‘प्यार के त्यौहार’ की पोल नहीं खोलती? क्या यह आपसी विश्वास व दोस्ती के पवित्र रिश्ते पर गहरा आघात नहीं? हिंदू समाज को जिहादियों से अब और सावधान रहना होगा..
Khoda Surya Chauhan Murder: सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया
Khoda Surya Chauhan Murder: “बकरा हलाल होते देखा है?” बोलकर मुस्लिम दोस्तों ने नाबालिग सूर्या चौहान को ईद पर बुला कर चाकुओं से गोदकर हलाल कर डाला. गाजियाबाद की खोड़ा पुलिस ने असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है.