यूपी में पेट्रोल-डीजल का लॉकडाउन, इन 3 जिलों में तो ढूंढे नहीं मिल रहा तेल

0
यूपी में पेट्रोल-डीजल का लॉकडाउन, इन 3 जिलों में तो ढूंढे नहीं मिल रहा तेल


Last Updated:

Petrol-Diesel Crisis in UP: संतकबीर नगर के बाद हमीरपुर और बस्ती में भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत सामने आई है. हर तरफ से ऐसी खबरें आ रही हैं ऐसे में कहीं न कहीं चिंता बढ़ रही है. लोग पूछ रहे हैं कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो आने वाले समय में क्या यूपी में लॉकडाउन लग जाएगा.

Zoom

पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

Petrol-Diesel Crisis: आजकल उत्तर प्रदेश के कई जिलों से पेट्रोल-डीजल की किल्लत सामने आ रही है. हाल ही में संत कबीर नगर में तेल के लिए लोगों को भटकते देखा गया. यहां तक कि प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया कि तेल पंप सिर्फ सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे. इतना ही नहीं यहां लिमिट भी तय कर दी थी कि किसे कितना तेल दिया जाएगा. वहीं, हमीरपुर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. मगर, अब बस्ती से भी परेशान करने वाली तस्वीर सामने आ रही है. यहां लगातार दो दिन पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली. हालांकि, आज हालात थोड़े सामान्य नजर आए. मगर, लोगों की माने तो महादेव क्षेत्र के 5 किलोमीटर के अंदर करीब 6 पेट्रोल पंप है. इनमें से सिर्फ तीन पर डीजल-पेट्रोल मिल रहा है. जबकि तीन पंप किल्लत से जुझते दिखे.

बनकटी ब्लॉक के स्थानीय निवासी सरवन चौधरी कल जब तेल भरवाने गए तो उन्होंने देखा कि 3 पेट्रोल पंप पर ही आराम से तेल मिल रहा था. वही महादेवा विधानसभा के भानपुर क्षेत्र में लगभग 10000 की आबादी के बीच स्थित बानपुर पेट्रोल पंप के पिछले तीन दिनों से तेल नहीं मिलने की वजह से किसानों में नाराजगी है.

गांव बन्नी के किसान गुड्डू यादव का कहना है कि इन दिनों खेत की सिंचाई करनी है. खासकर धान की नर्सरी तैयार करनी है. ऐसे समय में डीजल न मिलने से मशीन बंद है. बिजली की कटौती होने से मोटर भी नहीं चल पा रहे हैं. इसकी वजह से धान की नर्सरी तैयार करने में किसानों को भी देरी हो रही है. जहां पेट्रोल-डीजल का संकट, बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, पेट्रोल डीजल के दाम में आए उछाल ने भी किसानों को परेशान कर दिया है.

गौरतलब है, दैनिक जागरण और हिंदुस्तान लाइव की रिपोर्ट भी कहती है कि संतकबीर नगर में कुल 72 पेट्रोल पंप हैं. बुधवार को जनपद में 15 पेट्रोल पंप ड्राई रहे. खलीलाबाद शहर के सुगर मिल रोड, मुखलिसपुर तिराहा व खलीलाबाद स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की लंबी कतार लगी रही. इधर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने 25 मई को जिले के सभी पेट्रोल पंप मालिकों को आदेश जारी कर नई व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन करने कहा है. डीएसओ ने 23 मई को तेल संकट के मसले पर डीएम के साथ हुई बैठक का हवाला देते हुए आदेश दिया है कि पेट्रोल पंप अब एक दिन में सिर्फ 14 घंटे ही संचालित होंगे. सुबह 7 बजे खुलेंगे और रात 9 बजे बंद हो जाएंगे. किसानों के अलावा सबको गाड़ी में ही तेल देने कहा गया है. किसान को भी अधिकतम 15 लीटर डीजल दिया जाएगा, वो भी किसान बही से उनकी पहचान करके.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *