ट्रंप की बेटी टिफनी आज निहारेगी ताजमहल की खूबसूरती, आ चुकी हैं आगरा, कल जाएंगी जैसलमेर
Last Updated:
Tiffany Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप आगरा आ चुकी हैं. वह अपनी निजी यात्रा के दौरान ताजमहल का दीदार करेंगी, जिसके लिए स्मारक पर्यटकों के लिए बंद नहीं किया जाएगा.
टिफनी ट्रंप आज करेंगी ताज का दीदार.
आगरा: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप भारत के आगरा आ चुकी हैं. वह आज शाम को ताजमहल का दीदार करेंगी. बता दें, टिफनी का यह निजी दौरा है. उनके साथ अमेरिका एंबेसडर सर्जियो गौर भी साथ दिखे. उनके दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं.
टिफनी के दौरे से पहले अमेरिकन एडवांस टीम ने पहले ही व्यवस्थाओं का जायजा ले लिया था. शुक्रवार शाम पुलिस लाइंस में बैठक हुई थी. बैठक में पुलिस-प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं पर गहन मंथन किया. टिफनी की यात्रा में ताजमहल को पर्यटकों के लिए बंद नहीं किया जाएगा.
बताया जा रहा था कि टिफनी ट्रंप 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल देखने आ रही हैं. बता दें, टिफनी डोनाल्ड ट्रंप और उनकी दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की इकलौती बेटी हैं. वह सिंगर हैं. आज सुबह टिफनी भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंची. फिर वहां से चार्टर्ड विमान से खेरिया एयरपोर्ट आईं. अब वह आगरा आ चुकी हैं. यहां होटल के लिए उनका काफिला निकलता नजर आया.
अधिकारियों के अनुसार वह आज शाम 5 बजे ताजमहल देख सकती हैं. रविवार को वह आगरा से जैसलमेर के लिए रवाना होंगी. अधिकारियों ने बताया कि टिफनी ट्रंप ताज महल का दीदार करेंगी. वह करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल परिसर में रहेंगी और स्मारक की खूबसूरती का आनंद लेंगी. इस दौरान पर्यटकों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष योजना तैयार की गई है.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें