मरीज तक तो ठीक था… अस्पताल में जहरीला कोबरा और सपेरा लेकर पहुंच गया परिवार

0
मरीज तक तो ठीक था… अस्पताल में जहरीला कोबरा और सपेरा लेकर पहुंच गया परिवार


Last Updated:

Mahoba News: यूपी के महोबा अस्पताल में अचानक एक मरीज पहुंच गया और मरीज के साथ एक सपेरा और कोरबा सांप भी आया, जिसे देख डॉक्टर के साथ आसपास खड़े मरीज में हैरत में पड़ गए और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई.

Zoom

महोबा कोबरा मामला

महोबा: उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में अंधविश्वास और लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सपेरे ने युवक के गले में करिया कोबरा सांप डाल दिया. सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई, लेकिन हद तो तब हो गई जब परिजन इलाज के लिए मरीज के साथ-साथ सपेरे और उस जहरीले कोबरा सांप को भी महोबा जिला अस्पताल ले पहुंचे. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का यह नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया. डॉक्टर, स्टाफ और मरीज सब हैरत में आ गए, क्योंकि अस्पताल पर तड़पते मरीज के अलावा सपेरा भी अपस्ताल में कोबरा सांप लेकर खड़ा था.

नाग निकालकर शख्स के गले में लपेटा
दरअसल यह पूरा मामला महोबा जनपद की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ज्योराहा गांव का से जुड़ा है. गांव के रहने वाले 42 वर्षीय रामहेत साहू अपने घर पर थे, तभी वहां भूरानाथ नाम का एक सपेरा आया. वह अमूमन सांप दिखाकर लोगों से आटा, अनाज और पैसे मांगने का काम करता था. प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, सपेरे ने अचानक अपनी टोकरी से करिया कोबरा नाग निकाला और रामहेत के गले में लपेट दिया.

गुस्साए सांप ने डसा
अचानक गले पर रेंगते जहरीले सांप को देखकर रामहेत बुरी तरह घबरा गया. उसने डर के मारे जैसे ही सांप को हाथ से पकड़कर हटाने की कोशिश की. गुस्से में आए कोबरा ने उसके हाथ में डस लिया. सांप के काटते ही रामहेत चीख पड़ा और जमीन पर गिरकर तड़पने लगा. चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तुरंत सपेरे को दबोच लिया. इसके बाद परिजन आनन-फानन में रामहेत को लेकर महोबा जिला अस्पताल भागे. डॉक्टरों को सांप की सही पहचान हो सके, इसलिए वो सपेरे और कोबरा नाग को भी साथ ले आए.

समय में इलाज मिलने से सुरक्षित
हालांकि, आरोपी सपेरे भूरानाथ का दावा है कि पीड़ित ने खुद शौक में सांप को गले में डाला था. सपेरे ने यह भी कहा कि यह उसका पैतृक काम है और वह खुद झाड़-फूंक भी कर लेता है. वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर अमित राजपूत ने बताया कि यह सीधे तौर पर स्नेक बाइट का गंभीर मामला है. परिजनों के कहने पर उन्होंने सांप को देखा, जो कि एक कोबरा था. फिलहाल मरीज को तुरंत एंटी-स्नेक वेनम और जरूरी दवाइयां देकर भर्ती कर लिया गया है. समय पर इलाज मिलने के कारण मरीज की हालत अब स्थिर बनी हुई है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *