गाजीपुर एनकाउंटर में कैसे मारा गया 1 लाख का इनामी कमलेश? हाथ धोकर पीछे पड़ी थी पुलिस

0
गाजीपुर एनकाउंटर में कैसे मारा गया 1 लाख का इनामी कमलेश? हाथ धोकर पीछे पड़ी थी पुलिस


Last Updated:

Ghazipur Police Encounter : मुठभेड़ सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में हुई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया था. बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया. कमलेश होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में 29 मई से वांछित था. आज हुई मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को भी गोली लगी है. एसपी ईरज राजा ने बताया कि मुख्य अभियुक्त शंकर पांडे और उसके साथी को हम लोग तलाश रहे हैं. उस पर भी 1 लाख रुपये का इनाम है.

Zoom

पुलिस की जवाबी फायरिंग में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया, बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

गाजीपुर. यूपी के गाजीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है. मुठभेड़ सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में हुई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया, बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया. कमलेश होटल कारोबारी के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में वांछित था. सदर कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर में 29 मई को विनीत राय की हत्या की गई थी. मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को भी गोली लगी है. उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

तभी से खोज रही थी टीमें

एसपी ईरज राजा ने बताया कि 29 और 30 की रात को लगभग 11.25 बजे विपिन राय की कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी थी. वह एक होटल संचालक थे. उस संदर्भ में नामजद तहरीर मिली थी, जिसमें चार नामजद अभियुक्त और तीन अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था. हमारी टीमें तभी से लगी हुई थीं. विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी. आज शाम को प्रमुख अभियुक्त कमलेश चौधरी के बारे में एक इनपुट प्राप्त हुआ. कमलेश कोतवाली क्षेत्र का ही रहने वाला है.

स्वाट इंचार्ज को कंधे में लगी गोली 

एसपी ईरज राजा ने बताया कि सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमलेश टीम पर फायरिंग करने लगा. पुलिस की जवाबी फायर में वह घायल हो गया. गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हमारे स्वाट इंचार्ज रोहित मिश्रा भी घायल हुए हैं. उनके कंधे में गोली लगी है. उनका भी इलाज यहां करवाया जा रहा है. मुख्य अभियुक्त शंकर पांडे और उसके साथी को हम लोग तलाश रहे हैं. उस पर भी 1 लाख रुपये का इनाम है. बहुत ही जल्दी सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *