शौहर के शौक से कशिश बेगम परेशान, रोते-रोते पहुंचीं SP ऑफिस, बोलीं- वह हर रोज..
Last Updated:
Bareilly News: बरेली जिले में अपने शौहर के अजीबोगरीब चाहत से परेशान पत्नी ने एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. पत्नी ने शिकायत की है कि उसका शौहर इस्लाम का हवाला देकर दूसरा निकाह करना चाहता है. जबकि उसने दो साल पहले ही लव मैरिज की थी और उनका एक बच्चा भी है.
बरेली में कशिश बेगम ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार
बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शादी के शौकीन एक जिद्दी मुस्लिम युवक की बड़ी ख्वाहिश सामने आई है. आरोप है कि उसने 2 साल पहले लव मैरिज की थी. लेकिन अब उसके एक और दूसरी महिला से अवैध संबंध हो गए हैं. आरोप है कि मुस्लिम युवक इस्लाम में बहु विवाह का हवाला देकर दूसरी शादी का दबाव बना रहा है और जब पत्नी ने विरोध किया तो वह अपनी पत्नी को तलाक देने की धमकी देकर दूसरी महिला को लेकर फरार हो गया है. फिलहाल अब पीड़ित पत्नी ने एसएसपी बरेली से मिलकर मदद की गुहार लगाई है.
कशिश बेगम ने दो साल पहले की थी लव मैरिज
पुलिस से मदद की गुहार लगाती ये कशिश बेगम हैं. कशिश बेगम थाना बारादरी इलाके में जगतपुर गौरिया की रहने वाली है. कशिश ने अब से करीब 2 साल पहले अपने पड़ोस के ही रहने वाले तस्लीम से लव मैरिज की थी. शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा और वह एक बच्चे की मां बन गई. आरोप है कि इसी बीच उसके शौहर तस्लीम के इलाके की रहने वाली एक दूसरी महिला से अवैध संबंध हो गए और अब वह इस्लाम में बहु विवाह की बात कह कर दूसरी शादी करना चाहता है.
दूसरी महिला को लेकर फरार हो गया शौहर
इतना ही नहीं दूसरी शादी करके कशिश बेगम को भी साथ ही रखने का इच्छुक है. कशिश ने जब इसका विरोध किया तो तस्लीम महिला को साथ लेकर फरार हो गया है. पत्नी कशिश की मानें तो उसने अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध किया तो वह उसे तलाक देने की बात कहने लगा. फिलहाल अब पीड़ित पत्नी कशिश ने अपने शौहर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए बरेली एसएसपी से मिलकर मदद की गुहार लगाई है. वही पुलिस ने कशिश बेगम की शिकायत पर अपनी जाँच पड़ताल शुरू कर दी है कि आखिर कशिश बेगम के आरोप में कितनी सच्चाई है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें