देवरिया में 16 करोड़ के निर्माणाधीन पुल में पड़ी कई फीट लंबी दरार, हादसा टला

0
देवरिया में 16 करोड़ के निर्माणाधीन पुल में पड़ी कई फीट लंबी दरार, हादसा टला


Last Updated:

देवरिया में यूपी-बिहार सीमा को जोड़ने वाले चखनी घाट पर बन रहे 16 करोड़ रुपये के निर्माणाधीन पुल में कई फीट लंबी दरार आने से हड़कंप मच गया है. दरार के कारण मलबा गिरा और मौके पर मौजूद मजदूर बाल-बाल बच गए. स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है, जबकि जांच के लिए गोरखपुर और लखनऊ की टीमें मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं.

Zoom

देवरिया में यूपी-बिहार राज्य सीमा को जोड़ने वाले भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के खुनुवां नदी स्थित चखनी घाट पर निर्माणाधीन पुल में गंभीर दरार आने का मामला सामने आया है. करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के एक हिस्से में कई फीट लंबी दरार पड़ गई, जिससे मलबा नीचे गिर गया और मौके पर मौजूद मजदूर बाल-बाल बच गए.

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग

जानकारी के अनुसार, यह पुल गुणवत्ता विहीन निर्माण और मानकों की अनदेखी के चलते विवादों में आ गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे पुल की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

जांच के लिए भेजी गई टीम

बताया जा रहा है कि देवरिया सेतु निगम ने इस मामले को कई दिनों तक दबाए रखा. हालांकि अब मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर और लखनऊ से जांच टीमों को मौके पर भेजा गया है.

गोरखपुर से पहुंची जांच टीम ने बिना सेफ्टी किट के पुल का निरीक्षण किया और दरार वाली साइट की दीवार को गिराने की सिफारिश की है. टीम द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी विस्तृत जांच की जा रही है.

रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

वहीं, पुल में आई इस बड़ी तकनीकी खामी को लेकर सेतु निगम के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *