डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बयान, बोले- योगी के नेतृत्व में ही लड़ेंगे यूपी चुनाव

0
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बयान, बोले- योगी के नेतृत्व में ही लड़ेंगे यूपी चुनाव


Last Updated:

UP Politics: भाजपा में नेतृत्व को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने साफ कर दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और वही पार्टी का चेहरा होंगे. ब्रजेश पाठक ने यह भी दावा किया कि प्रदेश का ब्राह्मण समाज पूरी तरह भाजपा के साथ खड़ा है और विपक्ष की ओर से फैलाया जा रहा भ्रम ज्यादा दिन नहीं टिकेगा.

Zoom

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- योगी के नेतृत्व में ही लड़ेगी बीजेपी

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है. वैसे-वैसे भाजपा के नेतृत्व और सामाजिक समीकरणों को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई है. खासकर ब्राह्मण वोट बैंक और मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. ऐसे माहौल में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ेगी. साथ ही विपक्ष के भ्रम फैलाने वाले दावे सफल नहीं होंगे.

भाजपा में नेतृत्व को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों को ब्रजेश पाठक ने साफ कर दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और वही पार्टी का चेहरा होंगे. ब्रजेश पाठक ने यह भी दावा किया कि प्रदेश का ब्राह्मण समाज पूरी तरह भाजपा के साथ खड़ा है.

कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. ऐसे में पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा या असमंजस नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा एकजुट होकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी.

योगी ही भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा?
ब्रजेश पाठक के बयान को भाजपा की ओर से नेतृत्व के मुद्दे पर आधिकारिक संदेश माना जा रहा है. हाल के दिनों में चुनावी रणनीति और सामाजिक समीकरणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थी. लेकिन डिप्टी सीएम ने साफ कर दिया कि पार्टी का नेतृत्व तय है और मुख्यमंत्री योगी ही भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा बने रहेंगे.

ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ?
ब्राह्मण समाज को लेकर उठ रहे सवालों पर भी ब्रजेश पाठक ने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से सनातन मूल्यों का वाहक रहा है और भाजपा सरकार ने सनातन संस्कृति, धार्मिक स्थलों के विकास और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए है. यही कारण है कि ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है.

सीएम योगी पर समाज का भरोसा
उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल ब्राह्मणों की नाराजगी का भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे है. लेकिन जमीन पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है. भाजपा सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर समाज का भरोसा लगातार बढ़ा है.

ब्राह्मण समाज के समर्थन का दावा
ब्रजेश पाठक के इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की राजनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. एक तरफ उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया, वहीं दूसरी ओर ब्राह्मण समाज के समर्थन का दावा कर विपक्ष के उस नैरेटिव को भी चुनौती दी. जिसमें भाजपा से ब्राह्मणों की दूरी बढ़ने की बात कही जा रही है.

About the Author

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *