यूपी वालों सावधान! 75 जिले ग्रीन जोन घोषित, इस दिन से मौसम में आएगा ट्विस्ट

0
यूपी वालों सावधान! 75 जिले ग्रीन जोन घोषित, इस दिन से मौसम में आएगा ट्विस्ट


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

UP Weather Today: यूपी के सभी जिले अगले 3 दिनों तक ग्रीन जोन में हैं. ऐसे में बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित क…और पढ़ें

यूपी मौसम में आएगा ट्विस्ट

हाइलाइट्स

  • यूपी के सभी जिले अगले 3 दिनों तक ग्रीन जोन में हैं.
  • 17 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा.
  • 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में बारिश हो सकती है.

वाराणसी: यूपी के मौसम में उतार चढ़ाव के बीच अब प्रदेश के सभी जिले ग्रीन जोन में पहुंच गए हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के अनुसार यूपी में अगले 4 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे कर थोड़ा बढ़ सकता है.उस के बाद उसमें गिरावट होने के आसार हैं.

IMD के मुताबिक यूपी के सभी जिले अगले 3 दिनों तक ग्रीन जोन में हैं. ऐसे में 16 से 19 फरवरी तक यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में सुबह या देर रात के समय कहीं भी घना कोहरा नहीं दिखाई देगा. हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है. वहीं, 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में बारिश हो सकती है.






शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
लखनऊ 26.4/10.1 187
आगरा 28.6/12.0 86
कानपुर 26.2/10.7 119
मेरठ 25.5/11.3 243
वाराणसी 28.2/12.0 56

(नोट – यह आंकड़ा शनिवार का है)

नहीं होगा कोई खास बदलाव

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके बाद फिर मौसम में थोड़ा उतार चढ़ाव की संभावना है. फिलहाल 24 घंटे तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

अयोध्या रहा सबसे ज्यादा ठंडा

यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहींं, सर्वाधिक तापमान झांसी में रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा. जो बीते 24 घंटे की अपेक्षा करीब 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.

homeuttar-pradesh

यूपी वालों सावधान! 75 जिले ग्रीन जोन घोषित, इस दिन से मौसम में आएगा ट्विस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *