बारापुला फेज-III: जुलाई से गाजियाबाद, नोएडा से एयरपोर्ट जाना आसान
Last Updated:
बारापुला फेज-III के पूरा होने के बाद मयूर विहार और सराय काले खां के बीच सीधा एलिवेटेड रोड से कनेक्ट हो जाएगा. इससे गाजियाबाद, नोएडा और पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों को दक्षिण दिल्ली होते हुए एयरपोर्ट तक पहुंचने में कम समय लगेगा. इस वजह से दूसरे व्यस्त रोड पर ट्रैफिक भी घटेगा.
बारापुला फेज-III के पूरा होने के बाद मयूर विहार और सराय काले खां के बीच सीधा एलिवेटेड रोड से कनेक्ट हो जाएगा. इससे गाजियाबाद, नोएडा और पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों को दक्षिण दिल्ली होते हुए एयरपोर्ट तक पहुंचने में कम समय लगेगा.

इसके शुरू होने के बाद मयूर विहार फेज-1 से एम्स तक करीब 9 से 10 किलोमीटर का सफर पूरी तरह सिग्नल-फ्री यानी नॉन स्टाफ हो जाएगा. वाहन चालकों को रास्ते में बार-बार रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे एयरपोर्ट आना जाना आसान हो जाएगा.

गाजियाबाद, नोएडा और पूर्वी दिल्ली से आने वाले यात्रियों को इस नए रोड का सबसे ज्यादा फायदा होगा.एयरपोर्ट के अलावा दक्षिणी दिल्ली आने जाने में कम समय लगेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मौजूदा समय में इन वाहनों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 होते हुए सराय काले खां और निजामुद्दीन क्षेत्र से होकर गुजरते हैं. इस वजह से इलाके में अक्सर भारी ट्रैफिक जाम रहता है, जिसके कारण लोगों का समय और पैदा ज्यादा खर्च होता है.

बारापुला फेज-III के चालू होने के बाद वाहन चालकों को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी. नया रास्ता बेहतर विकल्प होगा.

बारापुला कॉरिडोर पहले से ही एम्स, आईएनए, लोधी रोड और रिंग रोड जैसे प्रमुख इलाकों को जोड़ता है. फेज-III के जुड़ने से गाजियाबाद, नोएडा और पूर्वी दिल्ली और इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी और अधिक बेहतर हो जाएगी.