मर्डर का केस और मां-बहू पर शक… लेकिन हजारों किलोमीटर दूर खुला सच

0
मर्डर का केस और मां-बहू पर शक… लेकिन हजारों किलोमीटर दूर खुला सच


Last Updated:

Basti News: यूपी के बस्ती जिले में एक मर्डर मिस्ट्री का जब खुलासा हुआ, तो पुलिस के साथ परिवार वाले भी हैरान रह गए. सास और बहू की लड़ाई का पूरा मामला दूसरे राज्य में जाकर खुला. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

Zoom

केरल में पुलिस को मिला इरफान

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस की जांच में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पूरे परिवार को चौंका दिया. दरअसल शिकायत में जिसका कत्ल बताया जा रहा था, वो जिंदा निकला. दरअसल बस्ती जिले में एक मां ने बहू पर हत्या का आरोप लगाया, तो बहू ने सास पर साजिश रचने का इल्जाम लगा दिया, लेकिन जब पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और तकनीकी जांच की परतें खोलीं, तो सच हजारों किलोमीटर दूर केरल में मिला. बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में मोहम्मद इरफान के लापता होने के बाद परिवार में बवाल मच गया. मां को शक था कि बहू ने उसके बेटे को रास्ते से हटा दिया है, जबकि बहू का आरोप था कि सास ने ही हत्या कराई है.

दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती थी कि आखिर सच क्या है. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, बैंक खातों और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस की गहन पड़ताल शुरू की. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे कहानी का रुख बदलता गया. पुलिस को ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने कथित हत्या की पूरी थ्योरी पर सवाल खड़े कर दिए.

केरल में रह रहा था इरफान
जांच के दौरान इरफान की लोकेशन हजारों किलोमीटर दूर केरल में मिली. इसके बाद पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया. वहां पहुंचकर पुलिस ने इरफान को सकुशल बरामद कर लिया. पूछताछ में उसने बताया कि घर में पत्नी और मां के बीच लगातार हो रहे विवाद से वह परेशान था और बिना किसी को बताए घर छोड़कर केरल चला गया था, जहां वह पेंटिंग का काम कर अपना गुजारा कर रहा था यानि जिस मामले को हत्या समझा जा रहा था, वह पारिवारिक विवाद और गलतफहमी का नतीजा निकला.

बस्ती पुलिस की तकनीकी जांच और सतर्कता ने न सिर्फ एक कथित मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश किया, बल्कि एक जिंदा शख्स को भी उसके परिवार तक पहुंचा दिया. बेटे को जिंदा पाकर मां ने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को उनके बेटे को ढूंढ निकालने के बाद धन्यवाद दिया.

पेंटिंग कर गुजारा कर रहा था इरफान
सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मोहम्मद इरफान का अपनी पत्नी और परिवारवालों से लगातार विवाद चल रहा था. एक दिन वह चुपके से बिना किसी को बताए केरल चला गया. पुलिस ने इस मामले में इरफान के हत्या का मुकदमा दर्ज किया था. जांच के दौरान उनका पुराना मोबाइल नंबर, ईएमआई और बैंक अकाउंट में डिटेल से एविडेंस जुटाए गए और इससे पता चला कि इरफान को मौत नहीं हुई है, बल्कि वह केरल में पेंटिंग कर अपना जीवन गुजार रहा है. पुलिस ने इरफान को जिंदा बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *