यूपी का निर्यात पहली बार 2 लाख करोड़ पार, FIEO रिपोर्ट में कानपुर तीसरे स्थान पर, जाने

0
यूपी का निर्यात पहली बार 2 लाख करोड़ पार, FIEO रिपोर्ट में कानपुर तीसरे स्थान पर, जाने


Last Updated:

प्रदेश के प्रमुख निर्यात केंद्रों में कानपुर ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है.फियो की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश का कुल निर्यात कारोबार बढ़कर 2,01,241 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष यह 1,86,050 करोड़ रुपये था.प्रदेश में निर्यात के मामले में गौतमबुद्ध नगर पहले और गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि कानपुर लगातार तीसरे स्थान पर बना हुआ है.

कानपुर: अमेरिकी टैरिफ की बढ़ी दरें, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और दुनिया भर में व्यापारिक अनिश्चितताओं के बावजूद उत्तर प्रदेश के निर्यातकों ने शानदार प्रदर्शन किया है. यही वजह है कि प्रदेश का कुल निर्यात कारोबार पहली बार दो लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है. फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है.

खास बात यह है कि प्रदेश के प्रमुख निर्यात केंद्रों में कानपुर ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है.फियो की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश का कुल निर्यात कारोबार बढ़कर 2,01,241 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष यह 1,86,050 करोड़ रुपये था.प्रदेश में निर्यात के मामले में गौतमबुद्ध नगर पहले और गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि कानपुर लगातार तीसरे स्थान पर बना हुआ है.

चमड़े के उत्पादों की बढ़ी मांग से कानपुर को मिला फायदा

फियो के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद कानपुर के निर्यातकों ने बेहतर प्रदर्शन किया. कई नए देशों में चमड़े और चमड़े से बने उत्पादों की मांग बढ़ने से शहर के निर्यात कारोबार को मजबूती मिली.कानपुर का कुल निर्यात कारोबार इस साल बढ़कर 10,823 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसमें लगभग 75 प्रतिशत हिस्सेदारी चमड़ा और चमड़े से बने उत्पादों की रही.चमड़े की खाल का निर्यात कारोबार पिछले वर्ष 658 करोड़ रुपये था, जो इस साल बढ़कर 900 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.इसी तरह बेल्ट का निर्यात कारोबार 300 करोड़ रुपये से बढ़कर 500 करोड़ रुपये हो गया.

पांच साल में फिर पटरी पर लौटा निर्यात कारोबार

कानपुर के निर्यात कारोबार में पिछले कुछ वर्षों के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला था, लेकिन अब कारोबार लगातार बढ़ रहा है.आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2021-22 में शहर का निर्यात 9,509 करोड़ रुपये था. इसके बाद 2022-23 में यह 8,995 करोड़ रुपये और 2023-24 में 8,991 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि 2024-25 में कारोबार बढ़कर 10,401 करोड़ रुपये पहुंचा और अब 2025-26 में यह 10,823 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है.व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग इसी तरह बनी रही और नए देशों में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ती रही, तो आने वाले वर्षों में कानपुर का निर्यात कारोबार और तेजी से आगे बढ़ सकता है. वैश्विक चुनौतियों के बीच मिले ये आंकड़े न केवल कानपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए राहत और उत्साह की खबर हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *