दोनों बहनों को था गांव के दो लड़कों से प्यार, पापा-भईया करते रहे मना, फिर पीट-पीटकर मार डा

0
दोनों बहनों को था गांव के दो लड़कों से प्यार, पापा-भईया करते रहे मना, फिर पीट-पीटकर मार डा


Last Updated:

Kushinagar Honour Killing Sisters Murder: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दो लड़कियों को प्रेम करना भारी पड़ गया. उनके पिता और भाइयों ने मिलकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. हालांकि पुलिस ने दोनों हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया.

Zoom

कुशीनगर में दो बहनों को लड़कों से प्यार करने पर पिता और भाई ने मार डाला.

कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट देव नारायण टोला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां दो युवतियों को सजातीय युवकों से प्रेम करने की खौफनाक सजा मिली है. युवतियों को उनके पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया. अपनी दोनों बेटियों की हत्या करने करने के बाद पिता फरार है. जबकि भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

बहनों के प्रेम संबंध से नाराज थे पिता और दोनों भाई
सेवरही थाने के पिपराघाट देव नारायण टोला की रहने वाली 20 वर्षीय लाली और 18 वर्षीय शीला का गांव के ही दो युवकों से प्रेम संबंध था. कुछ दिन पहले दोनों बहनें अपने प्रेमियों के साथ घर से फरार हो गई थीं, जिसके बाद पिता रामप्रसाद सहनी ने दोनों युवकों के खिलाफ सेवरही थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने बाद में दोनों युवतियों को अलग-अलग शहरों से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था.

पत्नी की मौत के बाद बच्चों के मुश्किलों में पाला था रामप्रसाद
घर लौटने के बाद पिता रामप्रसाद को आशा थी कि अब दोनों बेटियां सुधर जाएंगी. इसके लिए उसने बेटियों पर प्रतिबंध भी लगाया था. लेकिन दोनों बहनें अपने प्रेमियों से मोबाइल पर बातचीत करती थीं. पत्नी की मौत के बाद रामप्रसाद ने अपनी बेटियों और बेटों को बड़ी मुश्किल से पाला था. बेटियों द्वारा प्रेमी से बात करने को लेकर लगातार विवाद होता रहता था. देर रात भी दोनों बहनों को फोन पर बात करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद पिता और भाइयों ने उनका मोबाइल छीन लिया.

भाइयों ने बहनों को मरते दम तक पीटा
इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पिता और भाइयों ने दोनों बहनों की डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट में गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों की मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता रामप्रसाद सहनी फरार हो गया. जबकि पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *