कलावा बांधा, मंदिर गया… फाजिल ने ‘साहिल’ बनकर किया युवती से लव जिहाद

0
कलावा बांधा, मंदिर गया… फाजिल ने ‘साहिल’ बनकर किया युवती से लव जिहाद


Last Updated:

MOradabad News: यूपी के मुरादाबाद से लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां आजमगढ़ की युवती ने आरोप लगाया है कि फाजिल अंसारी ने साहिल बनकर उसके साथ चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए. जब उसने शादी का दबाव बनाया तो शैल और फाजिल ने मना कर दिया. इसके बाद वह उसके 12 लाख रुपए, मोबाइल फ़ोन और सोने की चेन लेकर मुरादाबाद भाग आया.

Zoom

आजमगढ़ की युवती से हिमाचल में लव जिहाद

मुरादाबाद. आजमगढ़ की युवती कों हिंदू पहचान बताकर हिमाचल प्रदेश में लव जिहाद की घटना को अंजाम देने वाले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. लव जिहाद पीड़िता ने जो खुलासे किये हैं, उससे कई सवाल भी उठ रहे हैं. पीड़िता ने बताया कि आरोपी साहिल उर्फ़ फाजिल अंसारी ने उससे हिंदू बनकर दोस्ती की. वह कलावा पहनता था, उसके साथ मंदिर जाता था और पूजा भी करता था. करीब चार साल तक वह अपनी पहचान छुपाकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा. पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके खाते में जमा 12 लाख रुपए, उसका मोबाइल फ़ोन और सोने की चैन लेकर मुरादाबाद भाग आया. बता दें कि शुक्रवार को ही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी साहिल उर्फ़ फाजील को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. लेकिन अभी उसके परिवार के तीन सदस्य फरार हैं.

मीडिया के सामने युवती ने कहा कि साहिल उर्फ फाजिल उसके साथ मंदिर जाता था, कलावा पहनता था और पूजा करता था. खुद कों हिंदू बताकर उसके  4 साल तक साथ रहा. इस दौरान उसके साथ शारीरिक शोषण किया. जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह उसके 12 लाख के करीब रुपए, मोबाइल और सोने की चैन लेकर मुरादाबाद भाग आया. पीड़िता युवती ने बताया कि जब वह उसे ढूंढते हुए मुरादाबाद पहुंची तो पता चला कि साहिल मुस्लिम है और उसका नाम फाजिल है. जब उसने विरोध किया तो उसके परिवार ने साफ कहा कि धर्मपरिवर्तन करो तभी शादी करेंगे. जब पीड़िता ने मना किया तो उसे मारा-पीटा गया. गांव वालों ने ही मदद की. इसके बाद वह किसी तरह वहां से भागकर थाने पहुंची. पीड़िता ने पुलिस के सामने आरोपी फाजिल के मंदिर और गुरूद्वारे जाने के फोटो और उसके खाते से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर के दस्तावेज भी दिखाए.

कैसे हुई मुलाकात? 

युवती की फाजिल अंसारी से मुलाकात हिमाचल के एक फैक्ट्री में काम के दौरान हुई. पहले उसने युवती से दोस्ती की. उसके बाद फिर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया. पीड़िता ने बताया कि वह खुद को साहिल बताता था. इस दौरान उसने उससे शारीरिक संबंध बनाए. युवती के मुताबिक, फाजिल हिंदू की तरह रहता था. मंदिर,जाता  पूजा करता और कलावा भी बांधता था. पीड़िता ने बताया कि हम चार साल से साथ थे. जब शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया. इसके बाद उसके करीब 12 लाख रुपए लेकर फरार हो गया. उसने बताया कि कुछ लोगों की मदद से वह फाजिल के घर तक पहुंची. जहां परिवार ने कहा कि उसकी शादी तभी होगी जब वह धर्म परिवर्तन करेगी. उसने कहा कि मना करे पर मारा पीटा गया.

एक साल से लड़ रही इंसाफ की लड़ाई

बता दें कि पिछले एक साल से युवती मुरादाबाद में ही रह रही है और न्याय की लड़ाई लड़ रही है. युवती के मुताबिक, आरोपी फाजील ने उसको अपना हिंदू नाम साहिल बताया था. दोनों के बीच दूरियों कों लेकर उसका कहना है कि दूरी इसलिए हुई, क्योंकि उसने शादी के लिए कहा तो पहले मना किया. फिर कहा कि शादी तभी करेंगे जब धर्म परिवर्तन करोगी. युवती ने कहा कि जब मैं घर पहुंची तो पहले घरवालों ने मना कर दिया कि हमारा इससे मतलब नहीं है. लेकिन जब मैं जबरजस्ती रहने लगी तो वो लोग मुझे मारने पीटने लगे, जिसपर गांव के लोग इकठ्ठा हो गए. युवती का दावा है कि गांव के लोगों ने ही उसकी मदद की और पुलिस कों फोन किया तब वह वहां से निकली.

घवालों ने भी नहीं दिया साथ

युवती ने कहा कि वह अब अकेली है, क्योंकि मेरे घरवाले अब मेरे साथ नहीं है. उसने कहा कि मैंने काम ही ऐसा किया था कि वेब वे मेरे साथ नहीं है. युवती का कहना है की अभी तो सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसके परिवार के 3 और लोग हैं. युवती की मांग है कि आरोपी फाजील के मां-बाप और भाई भी जेल जाने चाहिए, क्योंकि उन्होने धर्मपरिवर्तन और नमाज पढ़ाने का दबाव बनाया.

एक बार हो चुका है समझौता

युवती के मुताबिक, पहले भी पुलिस चौकी में समझौता हुआ था. जिसमें लिखित में कहा गया था कि दोनों हिमाचल प्रदेश जा रहे हैं और वहीं कोर्ट मैरिज करेंगे। उस समझौते में ये भी था कि अगर दोनों में से कोई शादी के लिए मना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. युवती के मुताबिक समझौते में ये भी लिखा था कि दोनों मर्जी से जा रहे हैं. युवती मे मुख्यमंत्री से बड़ी अपील करते हुए कहा है कि इसको और इसके परिवार को कड़ी से कड़ी सजा मिले. ताकि आगे किसी और हिंदू बहन के साथ ऐसा ना हो सके.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *