आजमगढ़ में छापेमारी, निजी होटल से दुर्लभ मॉनिटर लिजार्ड के 24 सूखे हेमीपेनिस बरामद

0
आजमगढ़ में छापेमारी, निजी होटल से दुर्लभ मॉनिटर लिजार्ड के 24 सूखे हेमीपेनिस बरामद


Last Updated:

Azamgarh news: वन विभाग के टीम के द्वारा की गई इस छापेमारी में दुर्लभ मॉनिटर लिजार्ड (गोह) के 24 सूखे ‘हेमीपेनिस’ पाए गए है, जिनकी इंटरनेशनल मार्केट में करोड़ की कीमत बताई जा रही है. इस मामले में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में तस्करों ने इन प्रतिबंधित पशु अवशेषों के अवैध खरीद-फरोख्त की बात कबूल करते हुए जो खुलासे किए, वे रोंगटे खड़े करने वाले हैं. इन दुर्लभ अंगों (हत्थाजोड़ी) का इस्तेमाल कथित तौर पर तांत्रिक क्रियाओं, वशीकरण व अन्य कई तरह के टोटकों में किया जाना था.

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश का आजमगढ़ जिला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है लेकिन इस बार मामला बेहद चौका देने वाला है. दरअसल जनपद में प्रतिबंधित वन्य जीव की तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां लालच और तंत्र-मंत्र के काले खेल के लिए बेजुबान जानवरों के मौत का सौदा किया जा रहा था. मामले में वन विभाग और वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम के द्वारा एक निजी होटल में छापेमारी की गई जहां पर बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशु अवशेष पाए गए.

छापेमारी में करोड़ों के दुर्लभ मॉनिटर लिजार्ड पकड़े

वन विभाग के टीम के द्वारा की गई इस छापेमारी में दुर्लभ मॉनिटर लिजार्ड (गोह) के 24 सूखे ‘हेमीपेनिस’ पाए गए है, जिनकी इंटरनेशनल मार्केट में करोड़ की कीमत बताई जा रही है. इस मामले में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में तस्करों ने इन प्रतिबंधित पशु अवशेषों के अवैध खरीद-फरोख्त की बात कबूल करते हुए जो खुलासे किए, वे रोंगटे खड़े करने वाले हैं. इन दुर्लभ अंगों (हत्थाजोड़ी) का इस्तेमाल कथित तौर पर तांत्रिक क्रियाओं, वशीकरण व अन्य कई तरह के टोटकों में किया जाना था. तांत्रिक मान्यताओं और अंधविश्वास के इस बाज़ार में इस ‘हत्थाजोड़ी’ की भारी मांग है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत करोड़ों में आंकी जाती है. रातों-रात अमीर बनने की चाह में इन बेजुबान जीवों का बेरहमी से शिकार कर उनके अंगों की कथित रूप से तस्करी की जा रही थी.

देहरादून से मिला था इनपुट

जानकारी के मुताबिक वन विभाग को इस बड़े नेटवर्क का इनपुट देहरादून से प्राप्त हुआ था. जिसके तहत जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल के कमरा नंबर 209 में प्रतिबंधित वन्यजीव अंगों की एक बहुत बड़ी इंटरनेशनल डील होने वाली है. सूचना पुख्ता होते ही वन विभाग की टीम के द्वारा होटल में अचानक छापेमारी की गई, कमरे की सघन तलाशी के दौरान टीम को दुर्लभ मॉनिटर लिजार्ड (गोह) के 24 सूखे हेमीपेनिस मिले, मौके से ही दिल्ली निवासी अजय प्रताप सिंह और मऊ निवासी दिलीप राय को गिरफ्तार कर लिया गया.

वन विभाग के द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस विषय पर जानकारी देते हुए डीएफओ आजमगढ़ आकांक्षा जैन ने बताया कि सूचना के आधार पर जनपद के एक निजी होटेल में प्रतिबंधित वन्य जीवो की तस्करी की सूचना प्राप्त हुए थी, उपलब्ध इनपुट के आधार पर वन विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी की गई जिसके दौरान प्रतिबंधित मॉनिटरलाइजर्ड के 24 हथजोड़े बरामद हुए है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *