मुरादाबाद में ‘स्नेह’ की मिसाल, मुफ्त हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनीं दर्जनों महिलाएं
Last Updated:
Moradabad News: कहते हैं कि अगर एक महिला को स्वावलंबी बना दिया जाए, तो वह पूरे समाज की तस्वीर बदल सकती है. कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजसेवी शिखा गुप्ता द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट स्नेह’ एनजीओ ने. इस संस्था से मुफ्त में ट्रेनिंग पाकर न केवल महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि घर बैठे लाखों रुपये का बिजनेस खड़ा कर रही हैं. इसकी एक जीती-जागती मिसाल हैं संस्था से जुड़ी विरमा और उनकी बहू, जो आज दर्जनों अन्य महिलाओं को रोजगार देकर उनके जीवन में ‘स्नेह’ का उजियारा फैला रही हैं.
Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में समाजसेवी शिखा गुप्ता द्वारा ‘प्रोजेक्ट स्नेह’ के नाम से एक एनजीओ चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से बेरोजगार महिलाओं और जो काम करने की इच्छुक महिलाएं हैं, उन सभी को मुफ्त में दर्जनों प्रकार की ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. वहीं, उन्हीं में से एक महिला ऐसी हैं जो मुफ्त में ट्रेनिंग पाकर न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि घर बैठे लाखों रुपये की इनकम कर रही हैं. उनके साथ दर्जनों महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो काम सीखकर आत्मनिर्भर बन गई हैं और अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही हैं. इस संस्था की मदद से ये सभी महिलाएं बहुत आगे बढ़ रही हैं.
संस्था करती है पूरी मदद, सास-बहू ने मिलकर बदली किस्मत
संस्था से जुड़ी विरमा ने बताया कि मैं कुर्सी बनाती हूँ, लैंप बनाती हूँ और हमारी कंपनी में जो भी ऑर्डर आते हैं, वह सब बनाती हूँ. इसके साथ ही इस ‘प्रोजेक्ट स्नेह’ संस्था के बारे में हमें हमारे पास की ही एक महिला ने बताया था. उसके बाद मेरी बहू इस संस्था से जुड़ी और बहू के माध्यम से मैं इस संस्था में आई. आज मैं और मेरी बहू दोनों आत्मनिर्भर बन गए हैं. हमें इस संस्था से जुड़े हुए 4 साल हो गए हैं. इसके साथ ही 20 से 25 महिलाएं हमारे साथ जुड़ी हुई हैं. इसके अलावा आगे और भी महिलाएं हमारे साथ जुड़ने वाली हैं.
दर्जनों चीजों की मुफ्त में पाई ट्रेनिंग, कमा रहीं लाखों का मुनाफा
उन्होंने कहा कि संस्था में मुफ्त में ट्रेनिंग पाकर विभिन्न चीजें हम सीख गए हैं, जिससे अब हम आत्मनिर्भर बन गए हैं. अपने पैसे कमाते हैं, किसी से पैसे मांगते नहीं हैं और न ही किसी के ऊपर निर्भर रहते हैं. खुद कमाते हैं और खुद अपना जीवनयापन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मेरे साथ जुड़ी सभी महिलाओं को अच्छा मुनाफा हो रहा है. हमारे पूरे इस ग्रुप को बेहतरीन मुनाफा मिल रहा है. प्रत्येक महिला 10 से 12 हजार रुपये आसानी से कमा रही है. इस प्रकार मेरे साथ जुड़ी सभी महिलाएं मिलकर लाखों रुपये की इनकम कर रही हैं और काफी खुश हैं. साथ ही अन्य महिलाओं को भी अपने साथ जोड़कर विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग मुफ्त में देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें