BJP से लड़ने के लिए .. सपा में टूट के दावे पर क्या बोले अखिलेश

0
BJP से लड़ने के लिए .. सपा में टूट के दावे पर क्या बोले अखिलेश


Last Updated:

UP Politics: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला. लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि रामनगरी और गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा है. समाजवादी पार्टी में टूट के दावे पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी से लड़ने के लिए बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए. समाजवादी पार्टी मजबूत है और हमारे लोग बहादुर हैं.

Zoom

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा. समाजवादी पार्टी को तोड़ने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसी तरह से काम करती है. इन्होंने कई दलों को तोड़ा. यहां उत्तर प्रदेश में भी MLA और MLC तोड़े गए. ये लोग लालच देते हैं. अगर बीजेपी से लड़ना है तो बहादुर लोगों की टीम होना चाहिए. बीजेपी के लोग खुद तैयारी कर रहे हैं पाला बदलने की. कई लोग जो उनके साथ है वह वक्त आने पर पत्ते खोलते हैं. समाजवादी पार्टी बहुत मजबूत पार्टी है. यहां बहादुर लोग हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला. इस बार उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सबसे ज्यादा दौरा गोरखपुर का किया है. और सबसे ज्यादा गोरखधंधा वहीं हुआ है. उन्होंने विश्ववास के साथ कहा कि इस बार बीजेपी को गोरखपुर में बीजेपी को उखाड़ फेंकेंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन तय करेगा कि गोरखपुर में समाजवादी पार्टी का सम्मेलन कब होगा. जो भी कमियां हैं, उसे ठीक किया जाएगा।

गोरखपुर पर बुकलेट जारी

अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में सीएम का सबसे ज्यादा दौरा हुआ, लेकिन इसके बाद भी 10 साल में 487 प्राइमरी स्कूल बंद हो गए. दलितों के खिलाफ अपराध के मामलों में गोरखपुर नंबर 1 हो गया. सीएम योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध गोरखपुर में 14 फीसदी बढ़े है. PHC की संख्या 77 से घटकर 9 रह गई और प्राइवेट एलोपैथिक केंद्र 13 गुना बढ़कर 501 हो गए. गोरखपुर के खराब हाल पर सपा ने एक बुकलेट भी जारी किया.

CM अपना घर नहीं संभाल पा रहे

सपा मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जी अपने गोरखपुर में गोरखधंधा चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि 4 लेन एक्सप्रेस-वे नहीं कहलाता है. कम से कम 6 लेन का होना चाहिए. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की हालत ख़राब है. मुख्यमंत्री जी अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं तो प्रदेश क्या हाल होगा. राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश यादव ने कहा कि रामनगरी में भी गोरखधंधा चल रहा है. भाजपा में धर्म का मतलब धन है. अयोध्या में जमीनें छीनीं गई थी. किसान और व्यापारी परेशान थे और हमारे पास रोते हुए आए थे.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *