वृषभ राशि वालों शादी की बात हो सकती है पक्की, बिजनेस में फायदा, लव लाइफ में मचेगा भूचाल

0
वृषभ राशि वालों शादी की बात हो सकती है पक्की, बिजनेस में फायदा, लव लाइफ में मचेगा भूचाल


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज शुभकारी होने वाला है. आज आपके विवाह की बात पक्की हो सकती है. आज आपके अंदर ऊर्जा की कमी भी नजर आएगी. वृषभ राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखना होगा.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 18 June: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पुष्य नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहें हैं. वहीं सूर्य आज वृषभ राशि में मौजूद है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज शुभकारी होने वाला है. आज आपके विवाह की बात पक्की हो सकती है. आज आपके अंदर ऊर्जा की कमी भी नजर आएगी. वृषभ राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखना होगा.

बिजनेस में अचानक होगा फायदा

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज उन्हें अचानक बड़ा मुनाफा हो सकता है.हालांकि आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. बात नौकरी कर रहें लोगों की करें तो आज आप काम के दबाव को लेकर तनाव में भी रहेंगे. आज आप बेवजह गुस्से से बचें वरना इसका खामियाजा आपको झेलना पड़ेगा.

आज निवेश से बचें 

वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज उन्हें अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए. आज आप शेयर बाजार में निवेश करेंगे तो इससे आपको नुकसान होने की संभावना है.

लव लाइफ में आएगा भूचाल
वृषभ राशि के जातको के लव लाइफ में आज उनके पार्टनर से उनकी खटपट हो सकती है. आज आप अपने पार्टनर से बातचीत के दौरान अपने वाणी में मधुरता बनाएं रखें. जो लोग सिंगल है आज वो जिसे चाहते हैं उसे प्रपोज भी कर सकते हैं. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर को गुलाब का फूल उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें.

माथे पर लगाएं हल्दी का टीका
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप माथे पर हल्दी का टीका लगाएं और किसी जरूरतमंद को चने का दाल का दान करें. इससे आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *