4 महीने की मेहनत, 8 हजार की लागत… छात्रों ने बनाया जान बचाने वाला हेलमेट
Last Updated:
आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग छात्रों ने सड़क सुरक्षा को नई दिशा देने वाला स्मार्ट हेलमेट तैयार किया है. यह हेलमेट बिना पहने बाइक स्टार्ट नहीं होने देता, शराब का पता लगाता है और दुर्घटना होने पर परिजनों को लाइव लोकेशन के साथ इमरजेंसी मैसेज भी भेजता है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में पहली बार स्टूडेंट्स ने एक करिश्मा कर दिखाया है. आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग विभाग के स्टूडेंट्स ने एक खास तरह का स्मार्ट हेलमेट तैयार किया है. छात्रों ने यह हेलमेट करीब 4 महीनों में बना कर तैयार किया है. कॉलेज के बीटेक फाइनल के स्टूडेंट्स यश उप्रेती, आयुष शर्मा और संजना चौहान ने इस हेलमेट को तैयार किया है. स्टूडेंट्स ने इस हेलमेट का नाम ब्लेक नोयर द स्मार्ट हेलमेट रखा है.

छात्र यश उप्रेती ने बताया कि इस स्मार्ट हेमलेट में चार खासियत है. उन्होंने कहा कि बिना इस हेमलेट के पहने बाइक स्टार्ट नहीं होगी, दूसरा इस हेलमेट में अल्कोहल डिटेक्शन सिस्टम लगा हुआ है, तो यदि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर बाइक चलाएगा, तो वह बाइक को स्टार्ट ही नहीं कर पायेगा. छात्र ने बताया कि इस हेलमेट में एक खास सेंसर है, जो सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल लोकेशन आपके परिजनों तक पहुंचाएगा. इसके अतिरिक्त इस हेलमेट में हैंड्स फ्री कॉलिंग का भी सिस्टम लगा हुआ है. बाइक सवार बिना फोन उठाये आसानी से हेलमेट से बात कर सकता है.

आगरा कॉलेज के इंजिनियरिंग डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने अनोखा अविष्कार किया है. छात्र यश ने बताया कि इस स्मार्ट हेलमेट को बीटेक के फाइनल ईयर के प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार किया है. उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत फरवरी 2026 में की थी और मई 2026 में यह बनकर तैयार हो गया. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में उनके साथ बेचमेट आयुष शर्मा और संजना चौहान ने पूरा सहयोग किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

छात्र ने बताया कि इसे बनाने मे फिलहाल 8 हजार रुपए खर्च हुए है. यदि इसे बड़े स्तर पर बनाया जाएगा, तो इसकी कीमत करीब 4 से 5 हजार रुपए आ सकती है. छात्रों ने कहा कि बढ़ते सड़क हादसे और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों के लिए यह स्मार्ट हेलमेट बेहद उपयोगी साबित हो सकता है. इससे सड़क दुर्घटना होने पर व्यक्ति को तत्काल उपचार मिल सकता है, जिससे उसकी जान को बचाया जा सकता है.

आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रोफेसर ने बताया कि उनके कॉलेज के स्टूडेंट्स ने खास तरीके से स्मार्ट हेलमेट तैयार किया है. उन्होंने दावा किया है कि भारत में पहली बार ऐसा कोई आइडिया आया है कि इस तरह का स्मार्ट हेलमेट बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह ऐसा खास हेलमेट है, जो एल्कोहल को डिटेक्टर करेगा, सड़क दुर्घटना होने पर परिजनों को एमरजेंसी मैसेज विथ लाइव लोकेशन के साथ भेजेगा, बिना हेलमेट के बाइक स्टार्ट नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि शायद ही अबतक ऐसा कोई हेलमेट बना होगा. इस हेलमेट के बाजार में आने से सड़क दुर्घटना में इलाज के अभाव में होने वाली मौत के आंकड़ों में भारी गिरावट आएगी और ड्रिंक एंड ड्राइव के केस भी कम होंगे. उन्होंने कहा कि छात्रों के इस आइडिया को वह सलाम करते हैं और गर्व महसूस करते हैं कि ऐसे स्टूडेंट्स उनके कॉलेज से पढ़ रहे हैं.