Live: SIT लाएगी सारा सच सामने, 5 दिन से पूछताछ जारी, अंसारी बोले- CM पर भरोसा
Last Updated:
राम मंदिर दान चोरी लाइव : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर की दान पेटी से कथित चोरी मामले की जांच में जुटी एसआईटी की टीम पांच दिन से जांच कर रही है. वह हर दिन राम मंदिर परिसर पहुंचकर सबूत जुटा रही है…और पढ़ें
राम मंदिर दान लाइव चोरी.
Ayodhya Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर की दान पेटी से कथित चोरी का मामला लगातार चर्चाओं में हैं. एसआईटी की टीम हर दिन 10 घंटे से भी ज्यादा जांच कर रही है. पांच दिनों से एसआईटी पूछताछ कर रही है. कल भी राम मंदिर परिसर में पूछताछ की गई. इस दौरान कई अहम सुराग, जमीन के खरीद फरोख मामले पर भी दस्तावेज तलब किए गए. वहीं, बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद के पूर्व वादी और अयोध्या के प्रमुख नागरिकों में शामिल इकबाल अंसारी ने एसआईटी जांच का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि हमें मुख्यमंत्री पर विश्वास है और अयोध्यावासियों को भी विश्वास करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा है तो वे जरूर कार्रवाई करेंगे. इस मामले से जुड़े हर अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए न्यूज 18 की इस लाइव कॉपी को.
हमें मुख्यमंत्री पर विश्वास: इकबाल अंसारी
बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद के पूर्व वादी और अयोध्या के प्रमुख नागरिकों में शामिल इकबाल अंसारी ने एसआईटी जांच का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे के दौरान यह स्पष्ट किया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री आज आए और कहा कि टीम गठित की गई है. हमें मुख्यमंत्री पर विश्वास है और अयोध्यावासियों को भी विश्वास करना चाहिए. वे जरूर कार्रवाई करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और सच्चाई सामने आएगी.
दानपात्र से जमीन तक! SIT की जांच में खुल रहे नए राज, 5वें दिन घंटों चली पूछताछ
अयोध्या राम जन्मभूमि दानपात्र कथित गबन मामले में SIT की जांच पांचवें दिन भी जारी रही. सूत्रों के मुताबिक दान राशि के साथ-साथ जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज भी तलब किए गए हैं. रामकोट क्षेत्र में खरीदी गई संपत्तियों, बैंक लेनदेन और मध्यस्थों की भूमिका की जांच हो रही है. डॉक्टर अनिल मिश्रा, राम शंकर यादव टिल्लू, बैंक कर्मचारियों और गोपाल राव से भी पूछताछ की गई. जांच एजेंसी को कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आ रही है.