मुरादाबाद का किसान अंकुर बना रहा दर्जनो प्रकार के ऑर्गैनिक अचार, खूब है डिमांड
Last Updated:
किसान अंकुर त्यागी ने बताया कि वैसे तो हम दर्जनों प्रकार का अचार बनाते हैं. लेकिन गर्मी के मौसम में अभी 6 से 7 प्रकार का अचार तैयार कर रहे हैं. यह सभी अचार होममेड होते हैं. इसके साथ ही इसमें किसी भी प्रिजर्वेटिव या केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता है. इसमें प्योर तेल डाला जाता है और घर के पिसे शुद्ध मसलों का प्रयोग किया जाता है. जून का महीना चल रहा है. ऐसे में आम की फसल तैयार है. पका आम भी आ रहा है और कच्चा आम भी आ रहा है.
मुरादाबादः किसान अब धीरे-धीरे ऑर्गेनिक खेती की और ज्यादा रुझान कर रहे हैं. ऑर्गेनिक खेती कर अलग-अलग चीज ऑर्गेनिक रूप में उगाकर लोगों तक ऑर्गेनिक चीज़ पहुंचा रहे हैं. तो वहीं एक किसान ऐसे हैं जो दर्जनों प्रकार का ऑर्गेनिक अचार तैयार कर रहे हैं.इस आचार में वह किसी भी प्रिजर्वेटिव का प्रयोग नहीं करते हैं. पूरी तरह से प्राकृतिक चीजों का मिश्रण कर इस अचार को तैयार किया जाता है. जिसमें उन्हें बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है और वह काफी खुश हैं. उनके आचार की डिमांड की बात की जाए तो तैयार होते ही सेल हो जाता है.
7 प्रकार के आचार करते हैं तैयार
किसान अंकुर त्यागी ने बताया कि वैसे तो हम दर्जनों प्रकार का अचार बनाते हैं. लेकिन गर्मी के मौसम में अभी 6 से 7 प्रकार का अचार तैयार कर रहे हैं. यह सभी अचार होममेड होते हैं. इसके साथ ही इसमें किसी भी प्रिजर्वेटिव या केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता है. इसमें प्योर तेल डाला जाता है और घर के पिसे शुद्ध मसलों का प्रयोग किया जाता है. जून का महीना चल रहा है. ऐसे में आम की फसल तैयार है. पका आम भी आ रहा है और कच्चा आम भी आ रहा है. जिसको देखते हुए आम का अचार तैयार किया जा रहा है. इस टाइम आम के अचार की डिमांड भी सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है. इसके साथ ही नींबू का अचार भी इन दोनों अच्छा सेल हो रहा है.
300 रुपये किलो बिकता है आचार
हमारी जो भी ग्रामीण क्षेत्र की माताएं बहने हैं. इस काम में हम उनकी भी सहायता लेते हैं. जिससे उन्हें भी रोजगार मिल रहा है. इसके साथ ही यह अचार का बिजनेस हमारा बहुत अच्छा चल रहा है. इससे हमें बहुत अच्छी आमदनी हो रही है. यह अचार हमारा लगभग साढे 300 किलो के हिसाब से सेल हो रहा है. नींबू, आम, आंवला, हरी मिर्च, लाल मिर्च, मूली, गाजर, गोभी, सहित कई प्रकार का अचार है. इसके अलावा अब हम जल्द ही कटहल सहित अन्य कई चीजों का अचार तैयार करेंगे. जिसकी पहले से ही डिमांड सामने आ रही है. उन्होंने कहा कि हमारे अचार की अगर डिमांड की बात की जाए तो तैयार होते ही झट से सेल हो जाता है और हमें भी इस आचार को तैयार कर सेल करने में अच्छा मुनाफा हो रहा है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें