ये तमन्ना भी पूरी कर दूंगा.. जब सांसद चंद्रशेखर के प्रतिनिधि ने सीओ को दी चुनौती

0
ये तमन्ना भी पूरी कर दूंगा.. जब सांसद चंद्रशेखर के प्रतिनिधि ने सीओ को दी चुनौती


Last Updated:

बिजनौर के धामपुर में पीर बाबा मजार के रास्ते की दीवार ध्वस्त किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया. सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक हुई. मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यरकर्ताओं में नाराजगी है.

Zoom

सांसद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिनिधि और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक.

बिजनौरः नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेख आजाद के प्रतिनिधि विवेक कुमार सेन को हीरोगिरी दिखानी उस वक्त महंगी पड़ गई, जब सीओ ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नासिर बाबा की मजार की दीवार हटाने को लेकर आजाद पार्टी के कार्यकर्ता विरोध करने पहुंचे थे. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था. लोगों को समझाने का काम चल रहा था. तभी सांसद के प्रतिनिधि विवेक कुमार ने कहा कि लाठी बजाओ, गोली मार दो.

जांच में जमीन अधिक पाई गई
इतना सुनते ही सीओ अंजनी चतुर्वेदी गुस्सा गए और जवाब देते हुए कहा कि ये तमन्ना भी पूरी कर दूंगा. बीते 25 मार्च को नरेश और सुरेश ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था. मजार की देख रेख करने वाले लोगों को राजस्व टीम ने जानकारी दी थी. जांच के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई थी भूमि. थाना धामपुर कस्बे का मामला है. इस नोकझोंक के दौरान जब अन्य पुलिसकर्मी बीच में आते हैं तो सीओ अंजनी चतुर्वेदी हल्का सा धक्का देते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि तुम ही लोगों ने हीरो बना रखा है.

क्या था पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात टीचर्स कॉलोनी स्थित नासिर बाबा पीर मजार परिसर के रास्ते की दीवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया. कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन और अधिकारियों के बीच बहस हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस क्षेत्राधिकारी ने विरोध करने की बात कहते हुए कार्रवाई को प्रशासन का संयु्क्त निर्णय बताया. अधिकारियों का कहना था कि राजस्व विभाग की तरफ से पहले पैमाइश की जा चुकी थी और उप जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई.

विवेक सेन ने उठाए सवाल
कार्रवाई का विरोध कर रहे विवेक सेन ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए. इस दौरान मौके पर मौजूद कोतवाल ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन विवाद कुछ समय तक जारी रहा. कार्रवाई के बाद देर रात तक मजार परिसर के पास आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों का धरना चलता रहा.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *