‘गुंडे मिट्टी में मिल जाएंगे’ बयान पर घिरे इंस्पेक्टर, वीडियो हुआ वायरल

0
‘गुंडे मिट्टी में मिल जाएंगे’ बयान पर घिरे इंस्पेक्टर, वीडियो हुआ वायरल


Last Updated:

बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर हुई पीस कमेटी बैठक के दौरान इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह के कथित विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उनके बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है, जबकि विपक्ष ने उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.

Zoom

बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र में मुहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक के दौरान इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह का विवादित बयान सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह इलाका मुहर्रम को लेकर अति संवेदनशील श्रेणी में आता है, जिसके मद्देनज़र थाने पर सभी धर्मगुरुओं की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी.

सारे गुंडे मिट्टी में मिल गए

बैठक के दौरान संबोधन देते हुए इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने कथित रूप से कहा कि “सारे गुंडे मिट्टी में मिल गए और मिट्टी में मिलते चले जा रहे हैं. जो नए-नए गुंडे पैदा हो रहे हैं, वे भी मिट्टी में मिल जाएंगे.” उनके इस बयान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त छवि से भी आगे निकलने की होड़ के रूप में देखा जा रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाद कार्यशैली पर उठे सवाल 

इंस्पेक्टर का यह बयान सामने आते ही विपक्षी दलों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो वायरल होने के बाद उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

बताया जाता है कि इससे पहले भी  कोतवाली थाने में तैनाती के दौरान इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ विवाद के एक मामले में लाइन हाजिर हो चुके हैं.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *