‘पापा मुझे बचा लो… छत पर लगा था ताला’, लखनऊ कोचिंग सेंटर आग की डरावनी कहानी

0
‘पापा मुझे बचा लो… छत पर लगा था ताला’, लखनऊ कोचिंग सेंटर आग की डरावनी कहानी


Last Updated:

Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके की एक कोचिंग सेंटर मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. वहां मौजूद लोगों ने जो बताया वह सुन हर कोई दंग रह जाएगा. वहीं एक स्टूडेंट के पिता ने बताया कि मेरे बेटे का फोन आया था और बोल रहा था पापा मुझे बचा लो.

Zoom

लखनऊ कोचिंग आग की घटना

लखनऊ: यूपी के लखनऊ में अलीगंज इलाके की एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी एक महिला ने न्यूज 18 के रिपोर्टर को बताया कि जो स्टूडेंट्स बाहर निकलकर आए थे उन्होंने बताया है कि ऊपर 30 लोग फंसे हुए है. साथ ही उस महिला ने बताया कि झाड़ू-पौछा जो महिलाएं कोचिंग सेंटर में करती है उन्होंने बताया है कि ऊपर कोचिंग के ताला बंद था इसलिए बचे हुए स्टूडेंट्स नहीं निकल पाए है. कई बच्चे अपनी जान बचाने के लिए कोचिंग के झज्जे से कूदे थे. वहीं मौके पर कई स्टूडेंट्स के परिजन भी पहुंचे हैं, जिनमें से एक शख्स ने कहा कि मेरा बेटा कोचिंग सेंटर में फंसा है उसका कॉल आया था कि पापा मुझे बचा लो. बताते चलें यह दावा न्यूज 18 नहीं करता है ग्राउंड रिपोर्ट के समय वहां मौजूद लोगों का ऐसा कहना है.

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और वहीं इस बीच KGMU अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है. साथ ही घटनास्थल पर कई एंबूलेंस मौजूद है, जो भी लोग रेस्क्यू किए गए है और घायल है उन्हें तुरंत मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है. मौके पर डीएम-समेत कई अधिकारी के साथ-साथ मेडिकल टीम मौजूद हैं. वहीं सिबिल अस्पताल की बर्न युनिट को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

कोचिंग सेंटर के बाहर बच्चों को ढूंढ़ रहे परिजन
कोचिंग सेंटर में आग लगने से 3 लोगों के मौत की पुष्टि हो गई है. यह संख्या बढ़ भी सकती है. धुएं से दम घुटने से मौत होने की बात कही जा रही है. वहीं 4 लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है, हालांकि अभी तक कोई सरकारी आंकड़ा नहीं आया है. कोचिंग सेंटर के बाहर कई पैरेंट्स है जो परेशान है जिनके बच्चे उन्हें नहीं मिल रहे हैं. अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. यह घटना आज दिन में करीब 2 बजे घटी है.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौके पर मौजूद
इस दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर मौजूद है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द आग पर पूरी तरह काबू पाया जाए. यदि कोई घायल हो तो उसे तत्काल समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए.

कैसे घटी यह घटना
लखनऊ में अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में भीषण आग लगी. उसी दुकान के ऊपर कोचिंग सेंटर चल रहा था. जिसमें भी आग लग गई और कई छात्र-छात्राएं कोचिंग में मौजूद थे, जो जान बचाने के लिए छज्जे और छत से कूदे. पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई. स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया. जिसके बाद सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीमें पहुंची.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *