थोड़ी आफत, थोड़ी राहत…वृषभ राशि वालों की आज तगड़ी परीक्षा, ये उपाय बनाएगा दिन
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 23 June 2026 : दैनिक राशिफल की मदद से अगले 24 घंटे में हमारे साथ क्या होगा, हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. कई लोग तो अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. आज हस्त नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है. सूर्य वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज लोकल 18 से बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज मिलाजुला रहेगा. आज आप ऑफिस में खुले मन से काम कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में बात विवाद से बचें. पार्टनर को कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें.
वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 23 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज हस्त नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कन्या से तुला राशि में संचरण करेंगे. सूर्य वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज लोकल 18 से बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज कई मायनों में अच्छा और कई मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आप पैसों के लेन देन में सावधानी जरूर बरतें. हो सके तो आज आप पैसा उधार देने से भी बचें, वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं.
वृषभ राशि के जातकों में आज ऊर्जा की कमी भी देखने को मिलेगी. हालांकि आज आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से काफी सकारात्मक है. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आप आफिस में खुले मन से काम कर पाएंगे. आज आप अपने अपने कार्यक्षेत्र में बात विवाद से भी बचें. यदि आप स्टूडेंट्स हैं तो आज आपको अपना फोकस अपने लक्ष्य पर रखना होगा.
निवेश के लिए कैसा दिन
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा. इसके अलावा आज आप अगर किसी सरकारी स्कीम में भी पैसा लगाएंगे तो इससे आपको सुरक्षित रिटर्न मिलेगा. वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज सामान्य होगी. आज आपके पार्टनर से आपके रिश्ते बेहतर होंगे. आज आप छोटा ही सही अपने पार्टनर को कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें