किसान करें बैंगन की खेती, 60 दिन में आमदनी शुरू, 6 महीने तक करते रहें तुड़ाई, खूब होगी कमाई
Last Updated:
Baingan Kheti: किसान भाइयों के लिए बैंगन की खेती हमेशा से फायदे का सौदा रही है. जिससे किसानों को कम लागत में बंपर पैदावार और शानदार मुनाफा मिलता है. बैंगन एक ऐसी सब्जी है, जिसकी खेती लगभग हर क्षेत्र में आसानी से की जा सकती है और इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है.ऐसे में किसान एक बार फसल लगाकर लंबे समय तक लाभ कमा सकते हैं.
Agri Tips: बैंगन भारत में उगाई जाने वाली एक प्रमुख और बारहमासी सब्जी है. यह लंबे समय तक (लगभग 6-8 महीने) फल देती है. किसान भाइयों के लिए बैंगन की खेती हमेशा से फायदे का सौदा रही है. जिससे किसानों को कम लागत में बंपर पैदावार और शानदार मुनाफा मिलता है. बैंगन एक ऐसी सब्जी है, जिसकी खेती लगभग हर क्षेत्र में आसानी से की जा सकती है और इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है.ऐसे में किसान एक बार फसल लगाकर लंबे समय तक लाभ कमा सकते हैं. वहीं, बारिश के बाद जब अन्य हरी सब्जियों की आवक कम हो जाती है, तब बाजार में बैंगन की कीमतें बढ़ जाती हैं.
बहराइच के मिर्जापुर गांव के युवा किसान त्रिलोकी पिछले 4 साल से लगातार बैंगन की खेती कर रहे है. त्रिलोकी बताते है कि अगर बैंगन की खेती सही तरीके से की जाए तो इसमें नुकसान की संभावना बहुत कम रहती है. उनके मुताबिक बैंगन की मांग हमेशा बनी रहती है. सब्जी के रूप में तो इसका इस्तेमाल होता ही है साथ ही अब बैंगन से कई तरह की डिश भी बनाई जाती है. उत्तर भारत में लोकप्रिय व्यंजन बाटी-चोखा भी बैंगन के बिना अधूरा माना जाता है. यही वजह है कि बाटी-चोखा बनाने वाले लोग भी सालभर बैंगन की मांग करते रहते है.
तीन बीघा में शुरू की खेती
त्रिलोकी ने करीब 4 साल पहले थोड़ी सी जमीन पर बैंगन की खेती ट्रायल के तौर पर शुरू की. शुरुआती प्रयोग सफल रहने पर उन्होंने अगले साल लगभग 3 बीघा जमीन में बैंगन की बड़े पैमाने पर खेती शुरू कर दी. वे बताते है कि बैंगन की फसल में 4 से 5 बार तुड़ाई तोड़ाई होती है. लगभग 4 हजार से 5 हजार की लागत में वे आराम से 30 हजार से 40 हजार तक का शुद्ध मुनाफा कमा लेते है.
किन बातों का रखें ध्यान
त्रिलोकी और कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बैंगन की खेती में कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है. जैसे- सिंचाई का सही प्रबंधन बहुत जरूरी है. खेत में पानी की निकासी अच्छी होनी चाहिए, क्योंकि ज्यादा पानी बैंगन के लिए नुकसानदायक होता है. बैंगन की खेती सालभर की जा सकती है. यह नकदी फसल मानी जाती है. यानी सीधे बाजार में बेचकर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है. बैंगन के लिए उपजाऊ बालू-दोमट मिट्टी सबसे बेहतर मानी जाती है. जिसमें पानी रुकता न हो.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें