राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: CAG या सीबीआई करेगी जांच? हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
Last Updated:
Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बुधवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अहम सुनवाई होगी. अधिवक्ता मोहित अशोक की तरफ से दाखिल जनहित याचिका में मांग की गई है कि इसकी जांच स्वतंत्र एजेंसी के साथ ही CAG द्वारा ऑडिट कराया जाए.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की आज लखनऊ बेंच में सुनवाई
लखनऊ. अयोध्या के राम मंदिर कथित चढ़ावा गबन मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में बुधवार को सुनवाई होगी. जस्टिस पंकज भाटिया और जस्टिस अमिताभ कुमार राय की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था. आज सुने जाने वाले मामलों की लिस्ट में 323 नंबर पर यह मामला लिस्टेड हैं. आज की सुनवाई इसलिए भी अहम है क्योंकि अगर हाईकोर्ट सीबीआई जांच के आदेश देता है तो SIT जो जांच कर रही है उसके कोई मायने नहीं रह जाएंगे.
अधिवक्ता मोहित अशोक द्वारा दाखिल की गई याचिका में राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे की राशि के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है. साथ ही पूरे मामले का भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) से ऑडिट कराने का भी अनुरोध किया गया है. याचिकाकर्ता का आरोप है कि मंदिर में प्राप्त दान और चढ़ावे के प्रबंधन में वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं. याचिका में मंदिर निधि के संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय के हस्तक्षेप की मांग की गई है.
SIT जांच लगभग पूरी
गैरतलब है कि चढ़ावा चोरी के मामले में तूल पकड़ लिया है. मामला श्रद्धालुओं से जुड़ा होने की वजह से इसकी चर्चा पूरे देश में हैं. हालांकि, प्रदेश की योगी सरकार ने चढ़ावा चोरी के मामले में SIT का गठन किया है जो लगातार जांच कर रही है. इस मामले में मामूली कर्मचारी ही नहीं ट्रस्ट के कई पदाधिकारी भी जांच के घेरे में हैं. अब तक कि जांच में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की बात निकलकर सामने आ रही है. हालांकि, SIT की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और कुछ ही दिन रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें